Move to Jagran APP

31 जुलाई 2021 का राशिफल: मकर राशि वालों को ​बिजनेस और आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी, लेकिन सेहत के प्रति सचेत रहें

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 31 जुलाई 2021 का राशिफल। क्या कहते हैं आपके सितारे? पढ़ें आज का पंचांग। जानें आज किस राशि वालों को मिलने वाली है सफलता और किसे रहना होगा सतर्क।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Sat, 31 Jul 2021 07:11 AM (IST)Updated: Sat, 31 Jul 2021 07:16 AM (IST)
31 जुलाई 2021 का राशिफल: मकर राशि वालों को ​बिजनेस और आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी, लेकिन सेहत के प्रति सचेत रहें
31 जुलाई 2021 का राशिफल: मकर राशि वालों को ​बिजनेस और आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी

Horoscope Today: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

loksabha election banner

आज का पंचांग

दिन: शनिवार, श्रावण मास, कृष्ण पक्ष, सप्तमी का राशिफल।

आज का राहुकाल: प्रात: 09:00 बजे से 10:30 बजे तक।

आज का दिशाशूल: पूर्व।

विशेष: सप्तमी तिथि की वृद्धि।

राशिफल

मेष: भावुकता में लिया गया निर्णय कष्टकारी हो सकता है। राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। स्थानांतरण, विभागी परिवर्तन आदि की दिशा में सलता मिल सकती है।

वृष: उच्च अधिकारी का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन सुखमय होगा।

मिथुन: शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। धर्म गुरु या पिता का सहयोग मिलेगा। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।

कर्कं: बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। किसी कार्य के संपन्न होने आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

सिंह: जीवनसाथी का सहयोग एवं सान्निध्य मिलेगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सेचत रहने की आवश्यकता

है।

कन्या: रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। आर्थिक मामलों में आशातीत प्रगति होगी।

तुला: आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।

वृश्चिक: शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सामाजिक कार्यों में प्रगति होगी। व्यक्ति विशेष के कारण तनाव मिलेगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

धनु: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में किया गया श्रम सार्थक होगा। बुद्धि कौशल से किया गया प्रयास लक्ष्य को प्राप्त करने में सहायक होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।

मकर: सामाजिक कार्य में रुचि लेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्कयता है। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होंगे। नए संबंध बनेंगे।

कुंभ: जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। व्यक्ति विशेष के कारण तनाव मिलेगा। संयम बरतें। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

मीन: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। आपसी रिश्तों में मधुरता आएगी। बहुप्रतिक्षित कार्य के संपन्न होने से आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.