Move to Jagran APP

31 दिसंबर 2020 का राशिफल: आपके लिए कैसा है आज साल 2020 का आखिरी दिन? पढ़ें अपना राशिफल

Horoscope Today जानें क्या कहते हैं आपके सितारे। पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 31 दिसंबर 2020 का राशिफल। पढ़ें आज का पंचांग। जानें आज किस राशि वालों को मिलने वाली है सफलता और किसे रहना होगा सतर्क।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Thu, 31 Dec 2020 05:00 AM (IST)Updated: Thu, 31 Dec 2020 08:30 AM (IST)
31 दिसंबर 2020 का राशिफल: आपके लिए कैसा है आज साल 2020 का आखिरी दिन? पढ़ें अपना राशिफल
31 दिसंबर 2020 का राशिफल: कैसा है आज साल 2020 का आखिरी दिन? पढ़ें अपना राशिफल

Horoscope Today: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

loksabha election banner

आज का पंचांग

दिन: गुरुवार, पौष मास, कृष्ण पक्ष, प्रतिपदा का राशिफल।

आज का राहुकाल: दोपहर 01:30 बजे से 03:00 बजे तक।

आज का दिशाशूल: दक्षिण।

विशेष: कैलेंडर वर्ष 2020 का अंतिम दिन।

राशिफल

मेष: पारिवारिक कार्य और उत्सव में व्यस्त रहेंगे। देव दर्शन, प्रियजन भेंट के भी योग हैं। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा।

वृष: दूसरे से सहयोग लेने में सफल होंगे। दांपत्य जीवन में तनाव आ सकता है। संतान के कारण चिंतित रहेंगे। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

मिथुन: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी, लेकिन सचेत रहें। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

कर्क: चली आ रही समस्या का समाधान होगा। रिश्तों में निकटता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी।

सिंह: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी, लेकिन सचेत रहें। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। मधुर संबंध बनेंगे।

कन्या: दांपत्य जीवन सुखमय हो सकता है। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

तुला: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। घर की महिल मुखिया या अधिकारी से सहयोग मिल सकता है। भागदौड़ रहेगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा।

वृश्चिक: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। चली आ रही समस्या का समाधान होगा। उपहार या सम्मान की संभावना है। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। मधुर संबंध बनेंगे।

धनु: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। गृह उपयोगी वस्तुओं में आशातीत वृद्धि होगी।

मकर: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा।

कुंभ: जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

मीन: बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। चली आ रही समस्या का समाधान होगा। मधुर संबंध बनेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.