Move to Jagran APP

31 दिसंबर 2019 का राशिफल: कन्या राशि वाले दूसरे से सहयोग लेने में सफल होंगे, बिगड़े कार्य बनेंगे

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश बता रहे हैं कैसा रहेगा आपका 31 दिसंबर 2019 का दिन। जाने आज का सारा हाल अपने राशिफल के अनुसार।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Tue, 31 Dec 2019 06:00 AM (IST)Updated: Tue, 31 Dec 2019 07:50 AM (IST)
31 दिसंबर 2019 का राशिफल: कन्या राशि वाले दूसरे से सहयोग लेने में सफल होंगे, बिगड़े कार्य बनेंगे
31 दिसंबर 2019 का राशिफल: कन्या राशि वाले दूसरे से सहयोग लेने में सफल होंगे, बिगड़े कार्य बनेंगे

राशियों का असर

loksabha election banner

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं। 

आज का पंचांग

दिन: मंगलवार, पौष मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी का राशिफल।

आज का दिशाशूल: उत्तर।

आज का राहुकाल: अपराह्न 03:00 बजे से सायं 04:30 बजे तक।

राशिफल

मेष: व्यावसायिक सफलता मिलेगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शासन-सत्ता का सहयोग रहेगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। यात्रा पर जाने की संभावना है।

वृष: विरोधी सक्रिय रहेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। निवेश करना लाभप्रद रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।

मिथुन: रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। पुराने मित्र से भेंट होगी।

कर्क: व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी। बुद्धि-कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। रिश्तों में प्रगाढ़ता आएगी। बिगड़े कार्य बनेंगे।

सिंह: जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। दिया गया ऋण वापस मिलेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी।

कन्या: निजी संबंध मधुर होंगे। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। बिगड़े कार्य बनेंगे।

तुला: यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी।

वृश्चिक: संबंधों में मधुरता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। प्रियजन से अचानक भेंट होगी।

धनु: पारिवारिक कार्य में व्यस्त रहेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। रिश्तों में मधुरता आएगी। किसी वस्तु के चोरी होने की आशंका है।

मकर: व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। खान-पान में संयम बरतें।

कुंभ: उच्च अधिकारी का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। बिगड़े कार्य बनेंगे।

मीन: यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। रिश्तों में मधुरता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। पुराने मित्र से भेंट होगी।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.