Move to Jagran APP

30 सितंबर 2019 का राशिफल: कन्या राशि वालों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, वाहन चलाते समय सावधानी रखें

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश बता रहे हैं कैसा रहेगा आपका 30 सितंबर 2019 का दिन। जाने आज का सारा हाल अपने राशिफल के अनुसार।

By kartikey.tiwariEdited By: Published: Mon, 30 Sep 2019 08:11 AM (IST)Updated: Mon, 30 Sep 2019 08:11 AM (IST)
30 सितंबर 2019 का राशिफल: कन्या राशि वालों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, वाहन चलाते समय सावधानी रखें
30 सितंबर 2019 का राशिफल: कन्या राशि वालों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, वाहन चलाते समय सावधानी रखें

राशियों का असर

loksabha election banner

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: सोमवार, आश्विन मास, शुक्ल पक्ष, द्वितीया का राशिफल।

आज का दिशाशूल: पूर्व।

आज का राहुकाल: प्रात: 07:30 बजे से प्रात: 09:00 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: शारदीय नवरात्र द्वितीया।

राशिफल

मेष : स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। झगड़ा—विवाद से बचें। पड़ोसी भी तनाव का कारण हो सकते हैं, जबकि दाम्पत्य जीवन सुखमय होगा। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी।

वृष: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। अधीनस्थ कर्मचारी या पड़ोसी के कारण तनाव मिल सकता है।

मिथुन: गृह कार्य में व्यस्त रहेंगे। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास सफल होगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

कर्क: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। भाई या मित्र का सहयोग मिलेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह कार्य में सफलता मिलेगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

सिंह: मैत्री संबंध मधुर होंगे। नए कार्य के लिए चल रहा प्रयास सफल होगा। नया अनुबंध या नए रोजगार की दिशा में आशातीत सफलता मिलेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

कन्या: वाहन चलाते समय सावधानी रखें। सिरदर्द या सिर में चोट की आशंका है, जबकि आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। पिता या उच्च अधिकारी से सहयोग मिलेगा। रचनात्मक कार्यो में मन लगेगा।

तुला: राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। शासन सत्ता से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। दाम्पत्य जीवन में तनाव मिल सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

वृश्चिक: दाम्पत्य जीवन में तनाव की स्थिति आ सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। कोई ऐसी बात हो सकती है, जो आपके हित में न हो। किसी भी प्रकार का निर्णय लेने से पहले विचार अवश्य कर लें।

धनु: व्यावसायिक मामलों में सफलता मिलेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। मन अज्ञात भय से ग्रसित रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

मकर: दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी।

कुंभ: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, लेकिन पड़ोसी या पिता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, जबकि संतान का सहयोग रहेगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विनम्र बनने का प्रयास करें।

मीन: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। संबंधों में निकटता आएगी। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.