Move to Jagran APP

30 मई 2020 का राशिफल: मकर राशि वालों को बिजनेस में सुखद समाचार मिलेगा, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति उदासीन न रहें

Horoscope Today जानें क्या कहते हैं आपके सितारे। पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 30 मई 2020 का राशिफल। पढ़ें आज का पंचांग।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Sat, 30 May 2020 05:00 AM (IST)Updated: Sat, 30 May 2020 07:49 AM (IST)
30 मई 2020 का राशिफल: मकर राशि वालों को बिजनेस में सुखद समाचार मिलेगा, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति उदासीन न रहें
30 मई 2020 का राशिफल: मकर राशि वालों को बिजनेस में सुखद समाचार मिलेगा, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति उदासीन न रहें

राशियों का असर

loksabha election banner

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: शनिवार, ज्येष्ठ मास, शुक्ल पक्ष, अष्टमी का राशिफल।

आज का राहुकाल: प्रात: 09:00 बजे से 10:30 बजे तक।

आज का दिशाशूल: पूर्व।

आज का पर्व एवं त्योहार: शुक्लाष्टमी।

विशेष: धूमावती जयंती।

आज की भद्रा: प्रात: 09 बजे तक।

राशिफल

मेष: कुछ पारिवारिक और कुछ आर्थिक समस्या का समाधान निकलेगा। उच्च अधिकारी या घर के मुखिया आदि से सहयोग मिलेगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

वृष: धर्म गुरु या पिता के सहयोग से रुका हुआ कार्य संपन्न होगा। शिक्षा या अन्य रचनात्मक कार्य की दिशा में बल मिलेगा। प्रयास करने से सफलता मिलेगी।

मिथुन: पारिवारिक कार्य की व्यस्तता बढ़ सकती है। मन आर्थिक कारणों से ग्रसित रहेगा। स्वास्थ्य को भी अनदेखा न करें। सचेत रहते हुए कार्य करें।

कर्क: अग्नि भय, सड़क दुर्घटना या चोरी आदि के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। संतान या शिक्षा तनाव का कारण होंगे। ईश्वर की आराधना में मन लगाएं।

सिंह: दूसरे से सहयोग लेने में सफल होंगे। आर्थिक स्थिति में भी किसी सीमा तक सफलता मिलेगी, लेकिन संतान या शिक्षा के कारण चिंतित रहेंगे।

कन्या: रोग और शत्रु परास्त होंगे, जिससे आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष में सुधार होगा। व्यावसायिक मामलों में सफलता मिलेगी।

तुला: महिला अधिकारी या घर की महिला प्रमुख से तनाव मिल सकता है। स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रहने की आवश्यकता है। रचनात्मक कार्यों में मन लगाएं।

वृश्चिक: व्यर्थ की बाधा आर्थिक मामले में आ सकती है, धैर्य से काम लें। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। उच्च अधिकारी का प्रोत्साहन मिलेगा। 

धनु: विरोधी या रोग तनाव की स्थिति उत्पन्न कर सकता है। शनि का दान आपके लिए हितकर है, जबकि संतान के संबंध में सुखद समाचार मिलेगा। 

मकर: व्यावसायिक स्तर पर सुखद समाचार मिलेगा। पिता या धर्म गुरु से सहयोग मिल सकता है, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति उदासीन न रहे। सचेत रहें।

कुंभ: मन अज्ञात भय से ग्रसित हो सकता है। कार्य में व्यवधान के कारण चिड़चिड़ापन बढ़ेगा। आर्थिक मामलों में भी जोखिम न उठाएं। सचेत रहने की जरूरत है।

मीन: किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। पारिवारिक सुख और सहयोग मिलेगा। महात्वाकांक्षा बढ़ेगी। रचनात्मक प्रयास सफल होंगे।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.