Move to Jagran APP

29 सितंबर 2019 का राशिफल: सिंह राशि वालों की जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी, सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश बता रहे हैं कैसा रहेगा आपका 29 सितंबर 2019 का दिन। जाने आज का सारा हाल अपने राशिफल के अनुसार।

By kartikey.tiwariEdited By: Published: Tue, 24 Sep 2019 03:15 PM (IST)Updated: Sun, 29 Sep 2019 07:55 AM (IST)
29 सितंबर 2019 का राशिफल: सिंह राशि वालों की जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी, सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी
29 सितंबर 2019 का राशिफल: सिंह राशि वालों की जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी, सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी

राशियों का असर

loksabha election banner

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: रविवार, आश्विन मास, शुक्ल पक्ष, प्रतिपदा का राशिफल।

आज का दिशाशूल: पश्चिम।

आज का राहुकाल: सायं 04:30 बजे से सायं 06:00 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: शारदीय नवरात्र प्रारम्भ।

विशेष: महाराजा अग्रसेन जयंती, बुध तुला राशि में।

राशिफल

मेष: दाम्पत्य जीवन सुखमय होगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह कार्य में व्यस्त हो सकते हैं।

वृष: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।

मिथुन: शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। पारिवारिक या व्यावसायिक प्रयास सार्थक होगा।

कर्क: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। संबंधों में निकटता आएगी। व्यस्तता बढ़ेगी।

सिंह: किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

कन्या: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी।

तुला: शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

वृश्चिक: कार्य क्षेत्र में व्यवधान आएगा। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। आर्थिक मामलों में सावधानी अपेक्षित है। अहंकार पीड़ा का कारण होगा।

धनु: आपकी राशि पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है। छाया दान करें। स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

मकर: महिला अधिकारी से सहयोग मिलेगा। संतान के संबंध में सुखद समाचार मिलेगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी।

कुंभ: संतान के संबंध में सुखद समाचार मिल सकता है। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा।

मीन: संतान के कारण चिंतित हो सकते हैं। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। संबंधों में निकटता आएगी।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.