Move to Jagran APP

29 नवंबर 2020 का राशिफल: कुंभ राशि वाले आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं, रचनात्मक प्रयास सफल होंगे

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 29 नवंबर 2020 का राशिफल। जानें क्या कहते हैं आपके सितारे। पढ़ें आज का पंचांग। जानें आज किस राशि वालों को मिलने वाली है सफलता और किसे रहना होगा सतर्क।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Sun, 29 Nov 2020 05:00 AM (IST)Updated: Sun, 29 Nov 2020 03:48 PM (IST)
29 नवंबर 2020 का राशिफल: कुंभ राशि वाले आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं, रचनात्मक प्रयास सफल होंगे
29 नवंबर 2020 का राशिफल: कुंभ राशि वाले आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं

Horoscope Today: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

loksabha election banner

आज का पंचांग

दिन: रविवार, कार्तिक मास, शुक्ल पक्ष, चतुर्दशी का राशिफल।

आज का राहुकाल: शाम 04:30 बजे से 06:00 बजे तक।

आज का दिशाशूल: पश्चिम।

आज का पर्व एवं त्योहार: व्रत की पूर्णिमा।

आज की भद्रा: दोपहर 12:45 बजे से रात्रि के 01:51 बजे तक।

राशिफल

मेष: आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। राहु एवं चंद्र की युति चली आ रही समस्या का समाधान करेगी, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

वृष: मन अज्ञात भय से ग्रसित हो सकता है। भय पर नियंत्रण रखें। धार्मिक पुस्तकें और देव दर्शन का सहारा लें। धर्म गुरु भी सहायक होगा। ईश्वर की आराधना करें।

मिथुन: रुपए-पैसे के लेन-देन को लेकर सचेत रहें। कोई ऐसा कार्य न करें, जिससे आपकी प्रतिष्ठा प्रभावित हो। दांपत्य जीवन में भी तनाव की स्थिति आ सकती है।

कर्क: कर्मक्षेत्र मे व्यवधान आएगा। संयम रखें। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी, लेकिन जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। मधुर संबंध बनेंगे।

सिंह: शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। राजनीतिक व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक, आर्थिक प्रयास फलीभूत होगा। शासन सत्ता से सहयोग मिल सकता है।

कन्या: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। बुद्धि कौशल से किए गए कार्य पूर्ण होंगे।

तुला: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। रुपए पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतें। आर्थिक और व्यावसायिक मामलों में जोखिम न उठाएं।

वृश्चिक: ससुराल पक्ष से तनाव मिल सकता है। विवाद में न पड़ें। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। चल या अचल संपत्ति में वृद्धि होगी। यश, कीर्ति में वृद्धि होगी।

धनु: स्वास्थ्य के प्रति उदासीन न रहें। चल या अचल संपत्ति में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। पारिवारिक सहयोग मिलेगा।

मकर: व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा।

कुंभ: कुछ पारिवारिक तनाव मिल सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

मीन: किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी, लेकिन सचेत रहें। रिश्तों में मधुरता आएगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.