Move to Jagran APP

29 नवंबर 2019 का राशिफल: मकर राशि वालों के धन और सम्मान में वृद्धि होगी, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश बता रहे हैं कैसा रहेगा आपका 29 नवंबर 2019 का दिन। जाने आज का सारा हाल अपने राशिफल के अनुसार।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Fri, 29 Nov 2019 06:00 AM (IST)Updated: Fri, 29 Nov 2019 08:53 AM (IST)
29 नवंबर 2019 का राशिफल: मकर राशि वालों के धन और सम्मान में वृद्धि होगी, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें
29 नवंबर 2019 का राशिफल: मकर राशि वालों के धन और सम्मान में वृद्धि होगी, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें

राशियों का असर

loksabha election banner

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: शुक्रवार, मार्गशीर्ष मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया का राशिफल।

आज का दिशाशूल: पश्चिम।

आज का राहुकाल: पूर्वाह्न 10:30 बजे से मध्याह्न 12:00 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: रम्भा तृतीया।

राशिफल

मेष: भागदौड़ रहेगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। पिता या उच्च अधिकारी से सहयोग लेने में सफल होंगे।

वृष: चली आ रही समस्या का समाधान होगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी।

मिथुन: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी।

कर्क: विरोधी परास्त होंगे। शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति होगी, फिर भी मन अशांत रहेगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी।

सिंह: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा।

कन्या: रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगा।

तुला: यात्रा देशाटन की स्थिति मजबूत होगी। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। धन और सम्मान में वृद्धि होगी, लेकिन किसी पारिवारिक सदस्य से तनाव मिलेगा।

वृश्चिक: किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें। रक्तचाप बढ़ सकता है। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

धनु: शासन सत्ता से सहयोग लेने में सफल होंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी।

मकर: सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। चली आ रही समस्या का समाधान होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। धन और सम्मान में वृद्धि होगी।

कुंभ: आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। जीविका के क्षेत्र में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

मीन: जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.