Move to Jagran APP

29 जनवरी 2020 का राशिफल: कर्क राशि वालों की व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी, आर्थिक पक्ष मजबूत होगा

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश आज बता रहे हैं 29 जनवरी 2020 का राशिफल। जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

By Priyanka SinghEdited By: Published: Wed, 29 Jan 2020 07:55 AM (IST)Updated: Wed, 29 Jan 2020 07:55 AM (IST)
29 जनवरी 2020 का राशिफल: कर्क राशि वालों की व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी, आर्थिक पक्ष मजबूत होगा
29 जनवरी 2020 का राशिफल: कर्क राशि वालों की व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी, आर्थिक पक्ष मजबूत होगा

राशियों का असर

loksabha election banner

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: बुधवार, माघ मास, शुक्ल पक्ष, चतुर्थी का राशिफल।

आज का दिशाशूल: उत्तर।

आज का राहुकाल: मध्याह्न 12:00 बजे से दोपहर 01:30 बजे तक।

मेष: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी,लेकिन यात्रा में मूल्यवान वस्तु के खोने की आशंका है।

वृष: मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में प्रगति होगी। बिगड़े कार्य बनेंगे।

मिथुन: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। पारिवारिक मामलों में उदासीन न रहें। झगड़ा- विवाद की आशंका है। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

कर्क: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा। पुराने मित्रों से भेंट होगी।

सिंह: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। कारोबार में निवेश करना लाभप्रद रहेगा। मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी।

कन्या: शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रचनात्मक कार्यो में सफलता मिलेगी।

तुला: शासन-सत्ता का सहयोग रहेगा। मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। किसी समुद्र तटवर्तीय स्थान की यात्रा होने की संभावना है।

वृश्चिक: भागदौड़ रहेगी। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। कारोबार में निवेश करना आपके लिए लाभप्रद रहेगा।

धनु: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। रिश्तों में मधुरता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में अधिक परिश्रम करने की आवश्यकता है।

मकर: चल या अचल संपत्ति में वृद्धि होगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। निवेश करना लाभप्रद रहेगा। सामाजिक कार्यो में रुचि लेंगे।

कुंभ: जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। उच्च अधिकारी से भी सहयोग लेने में सफल होंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। बिगड़े कार्य बनने की संभावना है।

मीन: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। जमीन-जायदाद के मामले में अधूरे कार्य पूरे होंगे। रिश्तों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.