Move to Jagran APP

28 नवंबर 2019 का राशिफल: धनु राशि वालों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, लेकिन अज्ञात भय से ग्रसित रहेंगे

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश बता रहे हैं कैसा रहेगा आपका 28 नवंबर 2019 का दिन। जाने आज का सारा हाल अपने राशिफल के अनुसार।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Thu, 28 Nov 2019 06:00 AM (IST)Updated: Thu, 28 Nov 2019 07:23 AM (IST)
28 नवंबर 2019 का राशिफल: धनु राशि वालों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, लेकिन अज्ञात भय से ग्रसित रहेंगे
28 नवंबर 2019 का राशिफल: धनु राशि वालों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, लेकिन अज्ञात भय से ग्रसित रहेंगे

राशियों का असर

loksabha election banner

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: गुरुवार, मार्गशीर्ष मास, शुक्ल पक्ष, द्वितीया का राशिफल।

आज का दिशाशूल: दक्षिण।

आज का राहुकाल: दोपहर 01:30 बजे से अपराह्न 03:00 बजे तक।

राशिफल

मेष: पिता या धर्मगुरु का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। ईश्वर के प्रति विश्वास बढ़ेगा। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी।

वृष: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। कालसर्प योग बनने के कारण वाणी पर संयम रखें। ऐसा कुछ न खाएं, जिससे स्वास्थ्य प्रभावित हो।

मिथुन: व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा।

कर्क: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। विरोधी परास्त होंगे। व्यावसायिक मामलों में जोखिम न उठाएं। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी।

सिंह: जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी।

कन्या: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी, लेकिन कुछ पारिवारिक समस्या भी रहेंगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी।

तुला: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी।

वृश्चिक: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, लेकिन वाहन चलाते समय सावधानी रखें। चोट का भी भय है। नमक, तेल और अदरक का दान करें।

धनु: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। फिर भी अज्ञात भय से ग्रसित रहेंगे।

मकर: संबंधित अधिकारी का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। किसी पारिवारिक समस्या से ग्रसित हो सकते हैं।

कुंभ: व्यर्थ की भागदौड रहेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। संबंधों में निकटता आएगी।

मीन: रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.