Move to Jagran APP

28 मार्च 2020 का राशिफल: वृश्चिक राशि वालों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति होगी

Horoscope Today जानें क्या कहते हैं आपके सितारे। पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 28 मार्च 2020 का राशिफल। पढ़ें आज का पंचांग।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Sat, 28 Mar 2020 05:00 AM (IST)Updated: Sat, 28 Mar 2020 05:55 AM (IST)
28 मार्च 2020 का राशिफल: वृश्चिक राशि वालों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति होगी
28 मार्च 2020 का राशिफल: वृश्चिक राशि वालों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति होगी

राशियों का असर

loksabha election banner

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, चतुर्थी का राशिफल।

आज का दिशाशूल: पश्चिम।

आज का राहुकाल: प्रात: 09:00 बजे से पूर्वाह्न 10:30 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: गणेश चतुर्थी व्रत।

आज की भद्रा : पूर्वाह्न 11:18 बजे से रात्रि 12:18 बजे तक।

विशेष: शुक्र वृष राशि में।

राशिफल

मेष: शनि, गुरु और मंगल की युति व्यावसायिक सफलता देगी। शासन सत्ता या घर के मुखिया का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी।

वृष: आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। धन, सम्मान, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।

मिथुन: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, सम्मान, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी, लेकिन वाहन चलाते समय सावधानी रखें।

कर्क: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। नए अनुबंध या नई नौकरी की दिशा में प्रगति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

सिंह: विरोधी सक्रिय होगा। स्वास्थ्य के प्रति जोखिम न उठाएं। व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।

कन्या: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी।

तुला: चल या अचल संपत्ति के मामले में सफलता मिलेगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।

वृश्चिक: पारिवारिक और व्यावसायिक व्यस्तता बढ़ेगी। शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, लेकिन किसी अपने के कारण तनाव भी मिलेगा।

धनु: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। संबंधों में निकटता आएगी। नए अनुबंध की दिशा में सफलता मिलेगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी।

मकर: गुरु, मंगल और शनि की युति आत्मविश्वास में वृद्धि कराएगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

कुंभ: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी, फिर भी मन खिन्न रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी।

मीन: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.