Move to Jagran APP

28 अगस्त 2020 का राशिफल: वृष राशि वालों का बिजनेस प्लान सफल होगा, आर्थिक मामलों में कामयाबी मिलेगी

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 28 अगस्त 2020 का राशिफल। जानें क्या कहते हैं आपके सितारे। पढ़ें आज का पंचांग।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Fri, 28 Aug 2020 05:00 AM (IST)Updated: Fri, 28 Aug 2020 03:32 PM (IST)
28 अगस्त 2020 का राशिफल: वृष राशि वालों का बिजनेस प्लान सफल होगा, आर्थिक मामलों में कामयाबी मिलेगी
28 अगस्त 2020 का राशिफल: वृष राशि वालों का बिजनेस प्लान सफल होगा, आर्थिक मामलों में कामयाबी मिलेगी

Horoscope Today: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

loksabha election banner

आज का पंचांग

दिन: शुक्रवार, भाद्रपद मास, शुक्ल पक्ष, दशमी का राशिफल।

आज का राहुकाल: प्रात: 10:30 बजे से 12:00 बजे तक।

आज का दिशाशूल: पश्चिम।

आज की भद्रा: रात्रि के 08:29 बजे से 29 अगस्त को प्रात: 08:18 बजे तक।

राशिफल

मेष: रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। शासन सत्ता से सहयोग लेने में सफल होंगे। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

वृष: व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी, लेकिन आधीनस्थ कर्मचारी या किसी रिश्तेदार के कारण तनाव मिल सकता है। आर्थिक मामलों में सफलता मिल सकती है।

मिथुन: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। दांपत्य जीवन सुखद होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा और प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी।

कर्क: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। संबंधों में मधुरता आएगी। रचनात्मक प्रयास में सफलता मिलेगी।

सिंह: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। कोई रुका हुआ कार्य पूर्ण हो सकता है।

कन्या: निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। गृह कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पारिवारिक स्तर पर सहयोग मिलेगा।

तुला: रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। पिता अथवा धर्मगुरु का सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक: सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। पारिवारिक सहयोग मिलता रहेगा।

धनु: दांपत्य जीवन सुखमय होगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। पारिवारिक या व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। यश और कीर्ति में वृद्धि होगी।

मकर: रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

कुंभ: जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। संबंधों में निकटता आएगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। व्यावसायिक स्तर पर सफलता मिलेगी।

मीन: महिला अधिकारी से सहयोग मिलेगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रचनात्मक प्रयास सफल होंगे।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.