Move to Jagran APP

28 अप्रैल 2019 का राशिफल: सिंह राशि वालों की राजनैतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश बता रहे हैं कैसा रहेगा आपका 28 अप्रैल 2019 का दिन। जाने आज का सारा हाल अपने राशिफल के अनुसार।

By Molly SethEdited By: Published: Sat, 27 Apr 2019 12:48 PM (IST)Updated: Sun, 28 Apr 2019 06:00 AM (IST)
28 अप्रैल 2019 का राशिफल: सिंह राशि वालों की राजनैतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी
28 अप्रैल 2019 का राशिफल: सिंह राशि वालों की राजनैतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी

राशियों का असर

loksabha election banner

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं। 

आज का पंचांग

दिन: रविवार, वैशाख मास,  कृष्ण पक्ष, नवमी का राशिफल।

आज का दिशाशूल: पश्चिम।

आज का राहुकाल: सायं 04:30 बजे से सायं 06:00 बजे तक। 

पंचक: अपराह्न 03:45 बजे से प्रारंभ, 03 मई को दोपहर 02:40 बजे तक। 

संवत्, परिधारी (प्रमाद) 2076, शके 1941, उत्तरायन, उत्तर गोल, बसंत ऋतु, वैशाख मास, कृष्ण पक्ष दशमी 22 घंटे 04 मिनट तक तत्पश्चात एकादशी, शतभिषा नक्षत्र 29 घंटे 27 मिनट तक, ब्रह्मï योग 28 घंटे 28 मिनट तक तत्पश्चात ऐन्द्रï योग, कुंभ में चंद्रमा।

राशिफल

मेष राशि (Aries): पारिवारिक कार्य में व्यस्त होंगे। रिश्तों में निकटता आएगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। भौतिक दिशा में प्रगति होगी। 

वृष राशि (Taurus): आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। भागदौड़ रहेगी। शासन सत्ता से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। 

मिथुन राशि (Gemini): दांपत्य जीवन सुखमय होगा। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा।   

कर्क राशि (Cancer): रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। 

सिंह राशि (Leo): उच्च अधिकारी का सहयोग मिलेगा। राजनैतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। पारिवारिक कार्य में सफल होंगे।  

कन्या राशि (Virgo): रोग और शत्रु सक्रिय रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। भागदौड़ रहेगी। 

तुला राशि (Libra): राजनैतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होंगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। 

वृश्चिक राशि (Scorpio): उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। दांपत्य जीवन सुखमय होगा।

धनु राशि (Sagittarius): सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। संतान के कारण तनाव रहेगा। 

मकर राशि (Capricorn): पारिवारिक कार्य में व्यस्त रहेंगे। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। शनि की साढ़े साती कार्य क्षेत्र में व्यवधान देगी। चल या अचल संपत्ति के मामले में सफलता मिलेगी।  

कुंभ राशि (Aquarius): व्यावसायिक कार्य में व्यस्त होंगे। राजनैतिक या मांगलिक कार्य में सम्मलित होने का योग है।  

मीन राशि (Pisces): उपहार या सम्मान का लाभ मिलेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। भागदौड़ की स्थिति रहेगी।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.