Move to Jagran APP

27 सितंबर 2021 का राशिफल: कन्या राशि वालों के आर्थिक मामलों में प्र​गति होगी, महिला अधिकारी से सहयोग मिलेगा

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 27 सितंबर 2021 का राशिफल। जानें आज किस राशि वालों को मिलने वाली है सफलता और किसे रहना होगा सतर्क। क्या कहते हैं आपके सितारे? पढ़ें आज का पंचांग।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Mon, 27 Sep 2021 07:09 AM (IST)Updated: Mon, 27 Sep 2021 07:41 AM (IST)
27 सितंबर 2021 का राशिफल: कन्या राशि वालों के आर्थिक मामलों में प्र​गति होगी, महिला अधिकारी से सहयोग मिलेगा
27 सितंबर 2021 का राशिफल: कन्या राशि वालों के आर्थिक मामलों में प्र​गति होगी, महिला अधिकारी से सहयोग मिलेगा

Horoscope Today: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

loksabha election banner

आज का पंचांग

दिन: सोमवार, आश्विन मास, कृष्ण पक्ष, षष्ठी का राशिफल।

आज का राहुकाल: प्रात: 07:30 बजे से 09:00 बजे तक।

आज का दिशाशूल: पूर्व।

आज का पर्व एवं त्योहार: षष्ठी श्राद्ध।

आज की भद्रा: मध्यान्ह 03:44 बजे से रात्रि के 05:00 बजे तक।

राशिफल

मेष: किया गया पुुरुषार्थ सार्थक होगा, लेकिन संतान के कारण चिंतित रहेंगे। व्यावसायिक मामलों में सचेत रहने की आवश्यकता है। जीवनसाथी का सहयोग एवं सान्निध्य मिलेगा।

वृष: आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रचनात्मक कार्यों में आशातीत सफलता मिलेगी।

मिथुन: भावुकता में नियंत्रण रखें। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। धार्मिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। मधुर संबंध बनेंगे।

कर्क: भौतिक वस्तु में वृद्धि होगी। व्यावसायिक व्यस्तता रहेगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। जीविका के क्षेत्र में आशातीत प्रगति होगी।

सिंह: शासन सत्ता से सहयोग लेने में सफल होंगे। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में किया गया श्रम सार्थक होगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

कन्या: किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। महिला अधिकारी या घर की महिला मुखिया से सहयोग मिल सकता है। आर्थिक मामलों में आशातीत प्रगति होगी।

तुला: रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। धार्मिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी, लेकिन धन व्यय होगा, शाही खर्च से बचना होगा। दांपत्य जीवन सुखमय होगा।

वृश्चिक: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। संयम से काम लें।

धनु: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि हो सकती है। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

मकर: दांपत्य जीवन में वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। अहंकार पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि संभव है।

कुंभ: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

मीन: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। जीवनसाथी से तनाव मिल सकता है। पारिवारिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.