Move to Jagran APP

27 जुलाई 2019 का राशिफल: धनु राशि वालों को सम्मान का मिलेगा लाभ, पुराने मित्रों से होगी भेंट

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश बता रहे हैं कैसा रहेगा आपका 27 जुलाई 2019 का दिन। जाने आज का सारा हाल अपने राशिफल के अनुसार।

By Priyanka SinghEdited By: Published: Thu, 25 Jul 2019 09:47 AM (IST)Updated: Sat, 27 Jul 2019 07:00 AM (IST)
27 जुलाई 2019 का राशिफल: धनु राशि वालों को सम्मान का मिलेगा लाभ, पुराने मित्रों से होगी भेंट
27 जुलाई 2019 का राशिफल: धनु राशि वालों को सम्मान का मिलेगा लाभ, पुराने मित्रों से होगी भेंट

राशियों का असर

loksabha election banner

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: शनिवार, श्रावण मास, कृष्ण पक्ष, दशमी का राशिफल।

आज का दिशाशूल: पूर्व।

आज का राहुकाल: प्रात: 09:00 बजे से पूर्वाह्न 10:30 बजे तक।

राशिफल

मेष: मैत्री संबंध के कारण तनाव मिल सकता है। कुछ ऐसा घट सकता है जो आपके हित में न हो लेकिन शिक्षा के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी।

वृष: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। अज्ञात भय से ग्रस्त रहेंगे। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

मिथुन: आर्थिक मामलों के संदर्भ में सचेत रहें। धन हानि की आशंका है। शाही खर्च से बचना होगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। शासन सत्ता से सहयोग लेने में सफल होंगे।

कर्क: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। चल या अचल संपत्ति के मामले में सफलता मिलेगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। सिंह : चल या अचल संपत्ति के लिए चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। कारोबार में निवेश करना लाभप्रद रहेगा। कन्या: राजनैतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। फिर भी मन अज्ञात भय से ग्रसित रहेगा। सुदूरवर्ती स्थान की यात्रा पर जाने की संभावना है।

तुला: रचनात्मक कार्यो में सफलता मिलेगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा।

वृश्चिक: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी।

धनु: रिश्तों में मधुरता आएगी। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। पुराने मित्रों से भेंट होगी।

मकर: जीविका के क्षेत्र में चल रहा प्रयास सार्थक होगा। विरोधी सक्रिय रहेगा। संतान का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। यात्रा पर जाने की संभावना है।

कुंभ: निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। उच्च अधिकारी या राजनेता का सहयोग मिलेगा।

मीन: सामाजिक कार्यो में रुचि लेंगे। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद व उत्साहवर्धक होगी। निजी संबंधों में मधुरता आएगी।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.