Move to Jagran APP

27 जनवरी 2020 का राशिफल: कुंभ राशि वालों को नए अवसर मिलेंगे, आर्थिक मामलों में प्रगति होगी

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानें आज 27 जनवरी 2020 का राशिफल। जानें क्या कहते हैं आप के सितारे?

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Mon, 27 Jan 2020 05:00 AM (IST)Updated: Mon, 27 Jan 2020 08:01 AM (IST)
27 जनवरी 2020 का राशिफल: कुंभ राशि वालों को नए अवसर मिलेंगे, आर्थिक मामलों में प्रगति होगी
27 जनवरी 2020 का राशिफल: कुंभ राशि वालों को नए अवसर मिलेंगे, आर्थिक मामलों में प्रगति होगी

राशियों का असर

loksabha election banner

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: सोमवार, माघ मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया का राशिफल।

आज का दिशाशूल: पूर्व।

आज का राहुकाल: प्रात: 07:30 बजे से प्रात: 09:00 बजे तक।

विशेष: तृतीया तिथि की वृद्धि।

राशिफल

मेष: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। शासन-सत्ता का सहयोग रहेगा। पुराने मित्रों से भेंट होने की संभावना है।

वृष: उच्च अधिकारी से सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। रिश्तों में मधुरता आएगी। खान-पान में संयम बरतें।

मिथुन: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। व्यवसाय में निवेश करना लाभप्रद रहेगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी।

कर्क: निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। बिगड़े कार्य बनेंगे।

सिंह: दाम्पत्य जीवन सुखमय होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। पुराने मित्र से अचानक भेंट होगी।

कन्या: सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। गुप्त शत्रु से तनाव मिल सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। खान—पान में संयम बरतना आपकी सेहत के लिए अच्छा रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

तुला: जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी।

वृश्चिक: गृह कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पुराने मित्रों से भेंट होगी।

धनु: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। व्यवसाय में निवेश करना लाभप्रद रहेगा। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा।

मकर: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन-सत्ता से सहयोग लेने में सफल होंगे। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। बिगड़े कार्य बनेंगे।

कुंभ: गृह कार्य में व्यस्त होंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। जीविका के क्षेत्र में नए अवसर सामने आएंगे।

मीन: संतान के कारण चिंतित रहेंगे। राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। पिता या धर्मगुरु का सहयोग मिलेगा। सुदूरवर्ती स्थान की यात्रा पर जाने की संभावना है।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.