Move to Jagran APP

27 फरवरी 2020 का राशिफल: सिंह राशि वालों की आर्थिक तरक्की होगी, पिता या गुरु का सहयोग मिलेगा

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश आज बता रहे हैं 27 फरवरी 2020 का राशिफल। जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Thu, 27 Feb 2020 05:00 AM (IST)Updated: Thu, 27 Feb 2020 12:20 PM (IST)
27 फरवरी 2020 का राशिफल: सिंह राशि वालों की आर्थिक तरक्की होगी, पिता या गुरु का सहयोग मिलेगा
27 फरवरी 2020 का राशिफल: सिंह राशि वालों की आर्थिक तरक्की होगी, पिता या गुरु का सहयोग मिलेगा

राशियों का असर

loksabha election banner

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से वह यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: गुरुवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, चतुर्थी का राशिफल।

आज का दिशाशूल: दक्षिण।

आज का राहुकाल: दोपहर 01:30 बजे से अपराह्न 03:00 बजे तक।

आज की भद्रा: सायं 05:29 बजे से प्रात: 04:30 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: गणेश चतुर्थी।

विशेष: पंचक रात्रि 01:08 बजे तक। चतुर्थी तिथि में वृद्धि।

राशिफल

मेष: स्वास्थ्य में सुधार होगा। आपके बिजनेस का और विस्तार होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। दांपत्य जीवन सुखमय होगा।

वृष: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी, लेकिन किसी अपने से तनाव भी मिलेगा। भागदौड़ भी रहेगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

मिथुन: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। चेतन मष्तिष्क का भय प्रभावी होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

कर्क: उच्च अधिकारी से सहयोग लेने में सफल हो सकते हैं, लेकिन संतान के व्यवहार से चिंतित हो सकते हैं। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

सिंह: आर्थिक तरक्की होगी। पिता या धर्म गुरु का सहयोग मिलेगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।

कन्या: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। कर्मक्षेत्र में बाधा आ सकती है। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

तुला: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।

वृश्चिक: रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी, लेकिन दांपत्य जीवन में तनाव आ सकता है।

धनु: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में किया जा रहा श्रम सार्थक होगा। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी।

मकर: जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। शासन सत्ता से सहयोग मिल सकता है।

कुंभ: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा।

मीन: व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। नेत्र या उदर विकार के प्रति सचेत रहें।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.