Move to Jagran APP

26 अप्रैल 2019 का राशिफल: मिथुन राशि वालों को रोग और शत्रु तनाव दे सकते हैं

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश बता रहे हैं कैसा रहेगा आपका 26 अप्रैल 2019 का दिन। जाने आज का सारा हाल अपने राशिफल के अनुसार।

By Molly SethEdited By: Published: Thu, 25 Apr 2019 03:42 PM (IST)Updated: Fri, 26 Apr 2019 11:50 AM (IST)
26 अप्रैल 2019 का राशिफल: मिथुन राशि वालों को रोग और शत्रु तनाव दे सकते हैं
26 अप्रैल 2019 का राशिफल: मिथुन राशि वालों को रोग और शत्रु तनाव दे सकते हैं

राशियों का असर

loksabha election banner

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: शुक्रवार, चैत्र मास,  कृष्ण पक्ष, सप्तमी का राशिफल।

आज का दिशाशूल : पश्चिम।

आज का राहुकाल : पूर्वाह्न 10:30 बजे से मध्याह्न 12:00 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्यौहार : शीतला सप्तमी। 

संवत्, परिधारी (प्रमाद) 2076, शके 1941, उत्तरायन, उत्तर गोल, बसंत ऋतु, वैशाख मास, कृष्ण पक्ष अष्टमी 17 घंटे 01 मिनट तक तत्पश्चात नवमी, श्रवण नक्षत्र 26 घंटे 12 मिनट तक तत्पश्चात घनिष्ठा नक्षत्र, शुभ योग 26 घंटे 30 मिनट तक तत्पश्चात शुक्ल योग, मकर में चंद्रमा।

राशिफल

मेष राशि (Aries): संतान या शिक्षा के कारण चिंतित रहेंगे। दांपत्य जीवन में भी तनाव आ सकते हैं। कोई ऐसा कार्य न करें जिससे प्रतिष्ठा प्रभावित हो। 

वृष राशि (Taurus): क्रोध पर नियंत्रण रखना हितकर होगा। कुुटंब का सहयोग मिलेगा। शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी।   

मिथुन राशि (Gemini): रोग और शत्रु तनाव दे सकते हैं। राजनैतिक सहयोग मिलने का योग है। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।  

कर्क राशि (Cancer): गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। मांगलिक या राजनैतिक कार्य की व्यस्तता बढ़ेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। 

सिंह राशि (Leo): धन, सम्मान, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। पिता का धर्म गुरु का सहयोग मिलेगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। 

कन्या राशि (Virgo): व्यावसायिक मामलों में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा मिलेगी। 

तुला राशि (Libra): आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। व्यर्थ की दांपत्य जीवन में तनाव की स्थिति आएगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio): पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। 

धनु राशि (Sagittarius): व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। 

मकर राशि (Capricorn): आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। रिश्तों में मधुरता आएगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। 

कुंभ राशि (Aquarius): धन, सम्मान, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। संतान के संबंध में सुखद समाचार मिलेगा। 

मीन राशि (Pisces): व्यावसायिक कार्य में सफलता मिलेगी। पारिवारिक कार्य में प्रगति होगी। संबंधों में निकटता आएगी।  

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.