Move to Jagran APP

25 जुलाई 2020 का राशिफल: आज इन राशि वालों का बिजनेस प्लान सफल होगा, बने काम बिगड़ेंगे

Horoscope Today आज नाग पंचमी पर जानें क्या कहते हैं आपके सितारे। पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 25 जुलाई 2020 का राशिफल। पढ़ें आज का पंचांग।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Sat, 25 Jul 2020 05:00 AM (IST)Updated: Sat, 25 Jul 2020 12:56 PM (IST)
25 जुलाई 2020 का राशिफल: आज इन राशि वालों का बिजनेस प्लान सफल होगा, बने काम बिगड़ेंगे
25 जुलाई 2020 का राशिफल: आज इन राशि वालों का बिजनेस प्लान सफल होगा, बने काम बिगड़ेंगे

Horoscope Today: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

prime article banner

आज का पंचांग

दिन: शनिवार, श्रावण मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी का राशिफल।

आज का दिशाशूल: पूर्व।

आज का राहुकाल: प्रात: 09:00 बजे से 10:30 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: नाग पंचमी, कालसर्प, विषयोग, अंगारक योग एवं केमद्रुम योग के पूजन का मुहूर्त।

रा​शिफल

मेष: कुछ पारिवारिक और कुछ व्यावसायिक तनाव रहेंगे। स्वास्थ्य के प्रति उदासीन न रहें। आशातीत सफलता मिलेगी। पिता अथवा धर्मगुरु का सहयोग मिलता रहेगा। 

वृष: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। व्यवसाय और जीविका के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। रिश्तों में निकटता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।

मिथुन: व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। उच्च अधिकारी या घर के मुखिया से तनाव मिल सकता है। कुछ पारिवारिक उलझनें भी मिल सकती हैं। वाणी पर संयम रखें। 

कर्क: पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। रिश्तों में मधुरता आएगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिल सकता है, लेकिन अहंकार पर नियंत्रण रखें।

सिंह: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। कुछ पारिवारिक कुछ व्यक्तिगत तनाव भी मिलेंगे। कोई ऐसा कार्य न करें, जिससे अपयश मिले। 

कन्या: भावुकता में नियंत्रण रखें। छोटी-छोटी बातों पर उत्तेजित न हों। राजनेता या पिता का सहयोग रहेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। संबंध मधुर होंगे।

तुला: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मैत्री संबंध मधुर होंगे। भागदौड़ रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

वृश्चिक: संबंधों में निकटता आ सकती है, लेकिन संतान के कारण चिंतित रहेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। भावुकता पर नियंत्रण रखें।

धनु: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। उच्च अधिकारी या पिता से सहयोग मिलेगा। चल या अचल संपत्ति के मामले में भी सफलता मिल सकती है, लेकिन सचेत रहें।

मकर: व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। जीवनसाथी का प्रोत्साहन मिलेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी, लेकिन सचेत रहें।

कुंभ: व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी, लेकिन मन खिन्न रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। ईश्वर की आराधना करें, मन को शांति मिलेगी।

मीन: आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रचनात्मक कार्यों में मन लगाएं।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.