Move to Jagran APP

25 जनवरी 2021 का राशिफल: मकर राशि वालों के चल या अचल संपत्ति में वृद्धि होगी, लेकिन सेहत का ध्यान रखें

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 25 जनवरी 2021 का राशिफल। क्या कहते हैं आपके सितारे? पढ़ें आज का पंचांग। जानें आज किस राशि वालों को मिलने वाली है सफलता और किसे रहना होगा सतर्क।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Mon, 25 Jan 2021 10:39 AM (IST)Updated: Mon, 25 Jan 2021 10:43 AM (IST)
25 जनवरी 2021 का राशिफल: मकर राशि वालों के चल या अचल संपत्ति में वृद्धि होगी, लेकिन सेहत का ध्यान रखें
25 जनवरी 2021 का राशिफल: मकर राशि वालों के चल या अचल संपत्ति में वृद्धि होगी

Horoscope Today: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

loksabha election banner

आज का पंचांग

दिन: सोमवार, पौष मास, शुक्ल पक्ष, द्वादशी का राशिफल।

आज का राहुकाल: प्रात: 07:30 बजे से 09:00 बजे तक।

आज का दिशाशूल: पूर्व।

विशेष: बुध कुंभ राशि में।

राशिफल

मेष: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

वृष: किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

मिथुन: रचनात्मक प्रयास सार्थक होंगे। बहुप्रतिक्षित कार्य के संपन्न होने से आत्मबल बढ़ेगा। रिश्तों में मजबूती आएगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। मधुर संबंध बनेंगे।

कर्क: रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी।

सिंह: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। रिश्तों में मजबूती आएगी। रचनात्मक कार्यों में आशातीत सफलता मिलेगी।

कन्या: किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। धार्मिक और सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे।

तुला: धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।

वृश्चिक: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। धन, सम्मान की दिशा में अग्रसर होंगे। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

धनु: पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा।

मकर: रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। स्वास्थ्य के प्रति उदासीन न रहें। चल या अचल संपत्ति में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। आपसी संबंधों में मधुरता आएगी।

कुंभ: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, लेकिन स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। व्यावसायिक मामलों में जोखिम न उठाएं। वाणी पर संयम रखें।

मीन: रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। राजनैतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। शासन सत्ता से सहयोग मिलेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.