Move to Jagran APP

25 अगस्त 2020 का राशिफल: तुला राशि वालों के बिजनेस में किए प्रयास सफल होंगे, उच्च अधिकारी से सहयोग मिलेगा

Horoscope Today जानें क्या कहते हैं आपके सितारे। पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 25 अगस्त 2020 का राशिफल। पढ़ें आज का पंचांग।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Tue, 25 Aug 2020 05:00 AM (IST)Updated: Tue, 25 Aug 2020 02:02 PM (IST)
25 अगस्त 2020 का राशिफल: तुला राशि वालों के बिजनेस में किए प्रयास सफल होंगे,  उच्च अधिकारी से सहयोग मिलेगा
25 अगस्त 2020 का राशिफल: तुला राशि वालों के बिजनेस में किए प्रयास सफल होंगे, उच्च अधिकारी से सहयोग मिलेगा

Horoscope Today: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

loksabha election banner

आज का पंचांग

दिन: मंगलवार, भाद्रपद मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी का राशिफल।

आज का राहुकाल: दोपहर 03 बजे से 04:30 बजे तक।

आज का दिशाशूल: उत्तर।

आज का पर्व एवं त्योहार: संतान सप्तमी।

आज की भद्रा: दोपहर 12:22 बजे से रात्रि के 11:31 बजे तक।

राशिफल

मेष: पारिवारिक कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में किया जा रहा श्रम सार्थक होगा। उच्च अधिकारी से सहयेाग मिल सकता है। पारिवारिक मामलों में तनाव रहेगा। 

वृष: गृह कार्य में व्यस्त रहेंगे। दांपत्य जीवन में कुछ वाद-विवाद हो सकता है। व्यावसायिक और आर्थिक योजना फलीभूत होगी। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे।

मिथुन: यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी, लेकिन यात्रा के समय सतर्क रहें। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी, लेकिन अज्ञात भय से ग्रसित रहेंगे।

कर्क: बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। रचनात्मक और सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।

सिंह: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। पिता या धर्म गुरु का सहयोग मिलेगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

कन्या: राजनीतिक महात्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में प्रगति होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

तुला: व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। उच्च अधिकारी से सहयोग मिल सकता है। कोई रुका हुआ कार्य पूर्ण होगा।

वृश्चिक: चल या अचल संपत्ति में वृद्धि होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

धनु: निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। सम्मान में वृद्धि होगी।

मकर: यात्रा देशाटन की स्थिति बन सकती है, लेकिन सतर्कता के साथ यात्रा करें। कर्मक्षेत्र मे बाधाएं आएंगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

कुंभ: शासन सत्ता से सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे।

मीन: भाग्यवश सुखद समाचार मिलेगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी। शिक्षा के क्षेत्र में किया गया श्रम सार्थक होगा।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.