Move to Jagran APP

24 मार्च 2020 का राशिफल: वृष राशि वाले आर्थिक मामलों में सचेत रहें, दांपत्य जीवन में सुधार होगा

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 24 मार्च 2020 का राशिफल। जानें क्या कहते हैं आपके सितारे। पढ़ें आज का पंचांग।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Tue, 24 Mar 2020 05:00 AM (IST)Updated: Tue, 24 Mar 2020 05:54 AM (IST)
24 मार्च 2020 का राशिफल: वृष राशि वाले आर्थिक मामलों में सचेत रहें, दांपत्य जीवन में सुधार होगा
24 मार्च 2020 का राशिफल: वृष राशि वाले आर्थिक मामलों में सचेत रहें, दांपत्य जीवन में सुधार होगा

राशियों का असर

loksabha election banner

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: मंगलवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, अमावस्या का राशिफल।

आज का दिशाशूल: उत्तर।

आज का राहुकाल: अपराह्न 03:00 बजे से सायं 04:30 बजे तक।

विशेष : अमावस्या। विक्रम संवत 2076 का अंतिम दिन।

राशिफल

मेष: मांगलिक कार्य की दिशा में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी।

वृष: आर्थिक मामलों में सचेत रहें। दूसरे से सहयोग मिल सकता है। दांपत्य जीवन में सुधार आएगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

मिथुन: वाहन चलाते समय या यात्रा के समय अपनी मूल्यवान वस्तुओं की सुरक्षा करें। चोट या किसी मूल्यवान वस्तु के खोने की आशंका है।

कर्क: आर्थिक मामलों में सुधार होगा। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। पद, प्रतिष्ठा की दिशा में सफलता मिलेगी।

सिंह: व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी, लेकिन पारिवारिक समस्या कहीं न कहीं तनाव भी देगी। दांपत्य जीवन में वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।

कन्या: बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा।

तुला: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी। मन अज्ञात भय से ग्रसित हो सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

वृश्चिक: किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। पारिवारिक और व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। रिश्तों में कुछ तनाव आ सकता है। संयम रखें।

धनु: गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी। आर्थिक योजना फलीभूत होगी। रचनात्मक प्रयास सार्थक होंगे।

मकर: वाणी पर संयम रखें। स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं।

कुंभ: जहां आर्थिक स्थिति में प्रगति होगी, वहीं कुछ पारिवारिक और व्यावसायिक तनाव भी मिलेगा। पारिवारिक मामलों में विशेष संयम रखें।

मीन: भावुकता में नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। व्यक्ति विशेष का सहयोग मिलेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.