Move to Jagran APP

24 दिसंबर 2020 का राशिफल: मकर राशि वालों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, चल या अचल संपत्ति के मामले में सफलता मिलेगी

Horoscope Today जानें क्या कहते हैं आपके सितारे। पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 24 दिसंबर 2020 का राशिफल। पढ़ें आज का पंचांग। जानें आज किस राशि वालों को मिलने वाली है सफलता और किसे रहना होगा सतर्क।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Thu, 24 Dec 2020 06:25 AM (IST)Updated: Thu, 24 Dec 2020 08:11 AM (IST)
24 दिसंबर 2020 का राशिफल: मकर राशि वालों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, चल या अचल संपत्ति के मामले में सफलता मिलेगी
24 दिसंबर 2020 का राशिफल: मकर राशि वालों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा

Horoscope Today: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

loksabha election banner

आज का पंचांग

दिन: गुरुवार, मार्गशीर्ष मास, शुक्ल पक्ष, दशमी का राशिफल।

आज का राहुकाल: दोपहर 01:30 बजे से 03:00 बजे तक।

आज का दिशाशूल: दक्षिण।

विशेष: मंगल मेष राशि में।

राशिफल

मेष: भावुकता पर नियंत्रण रखें। छोटी-छोटी बातों पर प्रतिष्ठा का प्रश्न न बनाएं। व्यावसायिक या पारिवारिक मामलों में तनाव मिल सकता है। वाणी पर संयम रखने की जरूरत है।

वृष: ससुराल पक्ष से तनाव मिल सकता है। भावुकता पर नियंत्रण रखें। बहन या किसी रिश्तेदार के कारण मन अशांत होगा। रचनात्मक कार्यों में मन लगाएं। वाणी पर संयम रखें।

मिथुन: ससुराल पक्ष का सहयोग रहेगा, जबकि संतान या शिक्षा के कारण चिंतित रहेंगे। उच्च अधिकारी या घर के मुखिया से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। वाणी पर संयम रखें।

कर्क: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। महिला अधिकारी से सहयोग मिलेगा। ऐसा कोई आचरण न करें, जिससे पारिवारिक प्रतिष्ठा प्रभावित हो।

सिंह: शासन सत्ता से तनाव मिल सकता है, जबकि राजनीतिक सहयोग लेने में सफल होंगे। विरोधी परास्त होगा। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। संयम से काम लेने की जरूरत है।

कन्या: धन हानि, दुर्घटना या किसी मूल्यवान वस्तु के खोने की आशंका है। सचेत रहें। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा।

तुला: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। पारिवारिक रिश्तों में निकटता आएगी। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी।

वृश्चिक: रोग या विरोधी तनाव का कारण होगा। अज्ञात भय से ग्रसित हो सकते हैं, जबकि आर्थिक मामलों में सुधार होगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी।

धनु: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। मधुर संबंध बनेंगे।

मकर: चल या अचल संपत्ति के मामलों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा।

कुंभ: गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। रचनात्म्क कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

मीन: यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी, लेकिन सचेत रहें। रिश्तों में मधुरता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। चल या अचल संपत्ति में वृ​द्धि हो सकती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.