Move to Jagran APP

24 अगस्त 2020 का राशिफल: सिंह राशि वालों की बिजनेस में प्रतिष्ठा बढ़ेगी, शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी

Horoscope Today जानें क्या कहते हैं आपके सितारे। पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 24 अगस्त 2020 का राशिफल। पढ़ें आज का पंचांग।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Mon, 24 Aug 2020 06:29 AM (IST)Updated: Mon, 24 Aug 2020 03:34 PM (IST)
24 अगस्त 2020 का राशिफल: सिंह राशि वालों की बिजनेस में प्रतिष्ठा बढ़ेगी, शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी
24 अगस्त 2020 का राशिफल: सिंह राशि वालों की बिजनेस में प्रतिष्ठा बढ़ेगी, शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी

Horoscope Today: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

loksabha election banner

आज का पंचांग

दिन: सोमवार, भाद्रपद मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी का राशिफल।

आज का राहुकाल: प्रात: 07:30 बजे से 09 बजे तक।

आज का दिशाशूल: पूर्व।

आज का पर्व एवं त्योहार: लोलार्क षष्ठी।

राशिफल

मेष: यात्रा की स्थिति आ सकती है अथवा पारिवारिक कलह का सामना करना पड़ सकता है, दोनो से ही बचें। रुपए-पैस के लेन-देन में सावधानी रखें।

वृष: दांपत्य जीवन सुखमय होगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी।

मिथुन: धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। आर्थिक प्रयास सफल होंगे।

कर्क: रिश्तों में मधुरता आएगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

सिंह: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

कन्या: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। किसी मित्र या रिश्तेदार के कारण तनाव हो सकता है। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

तुला: संबंधों में निकटता आएगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी।

वृश्चिक: आर्थिक योजना को बल मिलेगा, लेकिन दांपत्य जीवन में तनाव आ सकता है। उच्च अधिकारी या घर के मुखिया से सहयोग मिल सकता है।

धनु: अज्ञात भय से ग्रसित रहेंगे। अप्रिय समाचार मिल सकता है। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पारिवारिक सहयोग मिलता रहेगा।

मकर: रिश्तों मे मधुरता आएगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी, लेकिन भाई या पड़ोसी से तनाव मिल सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें।

कुंभ: महिला अधिकारी का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

मीन: शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, बेवजह घर से बाहर न जाएं।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.