Move to Jagran APP

23 अक्टूबर 2021 का राशिफल: मिथुन राशि वालों के उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी, आर्थिक मामलों में जोखिम से बचें

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 23 अक्टूबर 2021 का राशिफल। क्या कहते हैं आपके सितारे? जानें आज किस राशि वालों को मिलने वाली है सफलता और किसे रहना होगा सतर्क। पढ़ें आज का पंचांग।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Sat, 23 Oct 2021 08:12 AM (IST)Updated: Sat, 23 Oct 2021 08:12 AM (IST)
23 अक्टूबर 2021 का राशिफल: मिथुन राशि वालों के उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी, आर्थिक मामलों में जोखिम से बचें
23 अक्टूबर 2021 का राशिफल: मिथुन राशि वालों के उपहार में वृद्धि होगी, आर्थिक मामलों में जोखिम से बचें

Horoscope Today: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

loksabha election banner

आज का पंचांग

दिन: शनिवार, कार्तिक मास, कृष्ण पक्ष, तृतीया का राशिफल।

आज का राहुकाल: प्रात: 09:00 बजे से 10:30 बजे तक।

आज का दिशाशूल: पूर्व।

आज की भद्रा: दोपहर 01:44 बजे से रात्रि के 03:02 बजे तक।

राशिफल

मेष: मन अज्ञात भय से ग्रसित हो सकता है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। रचनात्मक कार्यों में आशातीत सफलता मिलेगी।

वृष: दांपत्य जीवन सुखमय होगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में लाभ मिलेगा। रिश्तों में मजबूती आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।

मिथुन: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी, लेकिन अज्ञात भय से मन ग्रसित रहेगा। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। जीवनसाथी का सहयोग एवं सान्निध्य मिलेगा।

कर्क: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। दूसरे से सहयोग लेने में सफल होंगे। रिश्तों में मजबूती आएगी। भाई-बहन का सहयोग मिलेगा। जीविका के क्षेत्र में आशातीत प्रगति होगी।

सिंह: अधीनस्थ कर्मचारी से सहयोग मिल सकता है। राजनेता या संबंधित अधिकारी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

कन्या: व्यर्थ में मन खिन्न रहेगा। चली आ रही समस्या का समाधान होगा। भाग्यवश सुखद सामचार मिलेगा। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। दांपत्य जीवन सुखमय होगा।

तुला: शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। अज्ञात भय से मन ग्रसित हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। यश, कीर्ति में वृद्धि होगी।

वृश्चिक: जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। आर्थिक पक्ष भी मजबूत होगा।

धनु: रोग या विरोधी से मन अशांत होगा। व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। बुद्धि कौशल से किए गए कार्य में आशातीत प्रगति होगी।

मकर: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह कार्य में व्यस्त हो सकते हंै। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। नए संबंध बनेंगे।

कुंभ: गृह कार्य में व्यस्त रहेंगे। धन, सम्मान, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।

मीन: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। दूसरे से सहयोग लेने में सफल होंगे। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.