Move to Jagran APP

23 नवंबर 2019 का राशिफल: तुला राशी वालों के काम होंगे संपन्न, वर्चस्व में होगी वृद्धि

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश बता रहे हैं कैसा रहेगा आपका 23 नवंबर 2019 का दिन। जाने आज का सारा हाल अपने राशिफल के अनुसार।

By Ruhee ParvezEdited By: Published: Sat, 23 Nov 2019 06:00 AM (IST)Updated: Sat, 23 Nov 2019 08:22 AM (IST)
23 नवंबर 2019 का राशिफल: तुला राशी वालों के काम होंगे संपन्न, वर्चस्व में होगी वृद्धि
23 नवंबर 2019 का राशिफल: तुला राशी वालों के काम होंगे संपन्न, वर्चस्व में होगी वृद्धि

राशियों का असर

loksabha election banner

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

आज की ग्रह स्थिति

23 नवंबर 2019 शनिवार, मार्गशीर्ष मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी का राशिफल।

आज का दिशाशूल : पूर्व।

आज का राहुकाल: प्रात: 09:00 बजे से पूर्वाह्न 10:30 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्यौहार : उत्पन्ना एकादशी (वैष्णव)। 

कल 24 नवंबर 2019 का पंचांग

कल का दिशाशूल : पश्चिम।

विशेष:  प्रदोष।

कल की भद्रा: रात्रि 01:06 बजे से 25 नवंबर को पूर्वाह्न 11:52 बजे तक।

संवत 2076, शके 1941, दक्षिणायन, दक्षिण गोल, हेमंत ऋतु, मार्गशीर्ष मास, कृष्ण पक्ष त्रयोदशी 25 घंटे 06 मिनट तक तत्पश्चात चतुर्दशी, चित्रा नक्षत्र 12 घंटे 48 मिनट तक  तत्पश्चात स्वाती नक्षत्र, सौभाग्य योग 26 घंटे 54 मिनट तक तत्पश्चात शोभन योग, तुला में चंद्रमा।

आज का राशिफल

मेष : दांपत्य जीवन सुखमय होगा। मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

वृष : दूसरे से सहयोग लेने में सफल होंगे। अधीनस्थ कर्मचारी पड़ोसी भाई आदि के कारण तनाव मिल सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

मिथुन : शिक्षा के क्षेत्र में और अधिक परिश्रम करने की आवश्यकता है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी।

कर्क : रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।

सिंह : मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी।

कन्या : जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। संबंधो में प्रगाढ़ता आएगी। राजनैतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा।

तुला : किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा।

वृश्चिक: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। कोई ऐसी घटना हो सकती है जो आपके हित में न हो। पारिवारिक कार्य में व्यस्त होंगे।

धनु : यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। धन, पद, प्रतिष्ठा की दिशा में लाभ मिलेगा।

मकर : पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। शासन सत्ता से सहयोग मिलेगा। महिला अधिकारी का प्रोत्साहन मिलेगा।

कुंभ : आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी।

मीन : जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। संबंधों में निकटता आएगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.