Move to Jagran APP

23 मई 2019 का राशिफल: कर्क राशि वालों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, लेकिन संतान की चिंता रहेगी

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश बता रहे हैं कैसा रहेगा आपका 23 मई 2019 का दिन। जाने आज का सारा हाल अपने राशिफल के अनुसार।

By kartikey.tiwariEdited By: Published: Wed, 22 May 2019 11:58 AM (IST)Updated: Thu, 23 May 2019 06:15 AM (IST)
23 मई 2019 का राशिफल: कर्क राशि वालों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, लेकिन संतान की चिंता रहेगी
23 मई 2019 का राशिफल: कर्क राशि वालों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, लेकिन संतान की चिंता रहेगी

राशियों का असर

loksabha election banner

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: गुरुवार, ज्येष्ठ मास, कृष्ण पक्ष, पंचमी का राशिफल।

आज का दिशाशूल: दक्षिण।

आज का राहुकाल: दोपहर 01:30 बजे से अपराह्न 03:00 बजे तक।

राशिफल

मेष: महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिल सकती है। प्रयास करना जरूरी है।

वृष: उपहार या सम्मान का लाभ मिलेगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी, लेकिन अहंकार पर नियंत्रण अवश्य रखें। व्यावसायिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

मिथुन: विरोधी परास्त होगा। धन और सम्मान में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। सामाजिक और राजनीतिक कार्यो में शामिल हो सकते हैं। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

कर्क: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। धन, सम्मान, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी, लेकिन संतान के कारण चिंतित हो सकते हैं। पारिवारिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

सिंह: व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। कार्य में सफलता मिलेगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। यात्रा देशाटन पर जाने की संभावना है।

कन्या: धन, पद और प्रतिष्ठा की दिशा में प्रगति होगी। रिश्तों में मधुरता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में प्रगति होगी। सामाजिक और राजनीतिक कार्यो में रुचि लेंगे।

तुला: दाम्पत्य जीवन सुखमय होगा। व्यावसायिक व्यस्तता बढ़ेगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में किया गया श्रम सार्थक होगा। धन, यश, कीर्ति और सम्मान प्राप्त होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

वृश्चिक: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। धार्मिक कार्यो में मन लगाएं। रुका हुआ कार्य पूर्ण होने की संभावना है।

धनु: दाम्पत्य जीवन में तनाव आ सकता है। विरोधी परास्त होंगे। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। रिश्तों में निकटता आएगी। उच्च अधिकारी का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

मकर: किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। आपसी संबंध मधुर होंगे।

कुंभ: शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। मैत्री संबंध प्रगाढ़ होंगे। शिक्षा के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। सामाजिक और धार्मिक कार्यो में शामिल होंगे।

मीन: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धार्मिक कार्यो में रुचि लें। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

तो मित्रों य​ह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद। 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.