Move to Jagran APP

22 सितंबर 2019 का राशिफल: मेष रा​शि वाले झगड़ा-विवाद से बचें, मूल्यवान वस्तुओं की सुरक्षा करें

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश बता रहे हैं कैसा रहेगा आपका 22 सितंबर 2019 का दिन। जानें आज का सारा हाल अपने राशिफल के अनुसार।

By kartikey.tiwariEdited By: Published: Thu, 19 Sep 2019 11:06 AM (IST)Updated: Sun, 22 Sep 2019 06:15 AM (IST)
22 सितंबर 2019 का राशिफल: मेष रा​शि वाले झगड़ा-विवाद से बचें, मूल्यवान वस्तुओं की सुरक्षा करें
22 सितंबर 2019 का राशिफल: मेष रा​शि वाले झगड़ा-विवाद से बचें, मूल्यवान वस्तुओं की सुरक्षा करें

राशियों का असर

loksabha election banner

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं। 

आज का पंचांग

दिन: रविवार, आश्विन मास, कृष्ण पक्ष, अष्टमी का राशिफल।

आज का दिशाशूल: पश्चिम।

आज का राहुकाल: सायं 04:30 बजे से सायं 06:00 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: जीवित्पुत्रिका व्रत। अष्टमी श्राद्ध।

राशिफल

मेष: झगड़ा-विवाद से बचें। यात्रा देशाटन में मूल्यवान वस्तुओं की सुरक्षा करें। चोरी या धन हानि की आशंका है। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी।

वृष: शोध, शिक्षा, प्रतियोगिता आदि के क्षेत्र में चल रहा प्रयास सार्थक होगा। बुद्धि कौशल से किया गया प्रयास सफल होगा। पुराने मित्रों से भेंट होने की संभावना है।

मिथुन: गृह कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। धार्मिक या सांस्कृतिक उत्सव का आयोजन होगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।

कर्क: किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा।

सिंह: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। व्यावसायिक मामलों में सफलता मिलेगी। कोई ऐसा कार्य होगा, जिससे आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी।

कन्या: बहुप्रतीक्षित कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

तुला: शासन सत्ता से सहयोग लेने में सफल होंगे। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। अतिथि का आगमन होगा।

वृश्चिक: कार्यक्षेत्र में व्यस्तता रहेगी। कुछ आर्थिक और कुछ पारिवारिक तनाव भी रहेगा, लेकिन बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। पुराने मित्रों से भेंट होगी।

धनु: उच्च अधिकारी या घर के मुखिया का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। फिर भी मन एक अज्ञात भय से ग्रसित रहेगा।

मकर: किसी रिश्तेदार या पड़ोसी के व्यवहार से व्यथित हो सकते हैं, जबकि व्यावसायिक दृष्टि से व्यस्तता रहेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। कारोबार में निवेश करना लाभप्रद रहेगा।

कुंभ: संतान के व्यवहार से चिंतित हो सकते हैं। पड़ोसी या अधीनस्थ कर्मचारी के कारण क्लेश मिल सकता है। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। अतिथि का आगमन होगा।

मीन: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। सुखद यात्रा पर जाने की संभावना है।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.