Move to Jagran APP

22 मई 2020 का राशिफल: तुला राशि वालों के लिए आज का दिन शानदार, बिजनेस और ​शिक्षा में सफलता का योग

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 22 मई 2020 का राशिफल। पढ़ें आज का पंचांग। आज है वट सावित्री व्रत एवं शनि जयंती।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Fri, 22 May 2020 06:53 AM (IST)Updated: Fri, 22 May 2020 06:54 AM (IST)
22 मई 2020 का राशिफल: तुला राशि वालों के लिए आज का दिन शानदार, बिजनेस और ​शिक्षा में सफलता का योग
22 मई 2020 का राशिफल: तुला राशि वालों के लिए आज का दिन शानदार, बिजनेस और ​शिक्षा में सफलता का योग

राशियों का असर

loksabha election banner

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: शुक्रवार, ज्येष्ठ मास, कृष्ण पक्ष, अमावस्या का राशिफल।

आज का दिशाशूल: पश्चिम।

आज का राहुकाल: प्रात: 10:30 बजे से 12:00 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: वट सावित्री व्रत और अमावस्या।

विशेष: शनि जयंती।

राशिफल

मेष: वाणी पर संयम रखने से रिश्तों में सुधार आएगा। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

वृष: आपकी राशि पर उच्च का चंद्रमा भावुकता में वृद्धि करेगा। मन और वाणी पर संयम रखें। कालसर्प योग व्यवधान और भय देगा। ईश्वर की आराधना करें।

मिथुन: आपकी राशि पर आज कालसर्प का प्रभाव आपको भयग्रस्त कर सकता है। रोग और विरोधी से भय न करें, आपका भविष्य में कोई अहित नहीं करेगा।

कर्क: व्यस्तता बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति में आंशिक सुधार होगा, लेकिन संतान या पिता के कारण तनाव मिल सकता है। धार्मिक कार्यों में मन लागाएं।

सिंह: रोग या विरोधी व्यर्थ का तनाव देंगे। सूर्य की उपासना और जल का दान आपके लिए हितकर होगा। पिता या संबंधित अधिकारी का सहयोग मिलेगा।

कन्या: संतान के दायित्व की पूर्ति में सफल होंगे, लेकिन व्यक्ति विशेष के कारण तनाव मिल सकता है। कोई ऐसा समाचार मिल सकता है, जिससे मन अशांत होगा।

तुला: विरोधी परास्त होंगे। व्यावसायिक प्रगति होगी। उच्च अधिकारी से सहयोग लेने में सफल होंगे। शिक्षा के क्षेत्र में भी आशातीत सफलता मिलेगी।

वृश्चिक: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। चल या अचल संपत्ति के मामले में आशातीत सफलता मिलेगी, लेकिन कालसर्प योग आज आपको व्यवधान से भी आमना-सामना करा सकता है।

धनु: आपकी राशि पर केतु और शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव व्यर्थ का भय देगा, फिर भी किसी प्रकार का अहित नहीं करेगा। एकांत में न रहें।

मकर: किसी विषय को अधिक मंथन करने से तनाव मिलेगा, जबकि जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। सतर्कता ही बचाव है।

कुंभ: पारिवारिक कार्य में व्यस्त रहेंगे। आर्थिक स्थिति में आंशिक सुधार होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति भी होगी। रचनात्मक कार्यों में मन लगाएं।

मीन: दूसरे से सहयोग लेने मे सफल होंगे। पारिवारिक और व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। आर्थिक मामलों में आंशिक सुधार होगा।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.