Move to Jagran APP

22 मार्च 2020 का राशिफल: मीन राशि वालों की पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी, आर्थिक पक्ष भी मजबूत होगा

Horoscope Today जानें क्या कहते हैं आपके सितारे। पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 22 मार्च 2020 का राशिफल। पढ़ें आज का पंचांग।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Sun, 22 Mar 2020 05:00 AM (IST)Updated: Sun, 22 Mar 2020 08:14 AM (IST)
22 मार्च 2020 का राशिफल: मीन राशि वालों की पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी, आर्थिक पक्ष भी मजबूत होगा
22 मार्च 2020 का राशिफल: मीन राशि वालों की पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी, आर्थिक पक्ष भी मजबूत होगा

राशियों का असर

loksabha election banner

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: रविवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी का राशिफल।

आज का दिशाशूल: पश्चिम।

आज का राहुकाल: सायं 04:30 बजे से सांय 06:00 बजे तक।

विशेष: मंगल मकर राशि में।

भद्रा: पूर्वाह्न 10:09 बजे से रात्रि 11:20 बजे तक।

राशिफल

मेष: कुछ पारिवारिक, कुछ व्यावसायिक तनाव मिल सकता है। किसी तरह का जोखिम न उठाएं, लेकिन शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। शनि और मंगल की युति व्यावसायिक प्रतिष्ठा देगी।

वृष: शनि और मंगल दांपत्य जीवन को मजबूत करेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

मिथुन: यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। संबंधों में निकटता आएगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। अग्नि या वाहन दुर्घटना के प्रति सचेत रहें।

कर्क: शनि और मंगल की युति दांपत्य जीवन को मजबूत करेगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा।

सिंह: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रोग या विरोधी सक्रिय रहेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। रिश्तों में गलतफहमी उत्पन्न हो सकती है।

कन्या: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। दूसरे से सहयोग लेने में सफल होंगे।

तुला: जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा। गृह कार्य में सफलता मिलेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रचनात्मक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

वृश्चिक: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी।

धनु: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी।

मकर: आपकी राशि में शनि और मंगल की युति होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

कुंभ: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। शनि और मंगल आपकी राशि से बारहवें होंगे। किसी रिश्तेदार या अधीनस्थ कर्मचारी से तनाव मिल सकता है।

मीन: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.