Move to Jagran APP

21 सितंबर 2020 का राशिफल: कन्या रा​शि वालों के लिए बुध का परिवर्तन सुखद है, बिजनेस और आर्थिक स्थिति में सुधार होगा

Horoscope Today जानें क्या कहते हैं आपके सितारे। पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 21 सितंबर 2020 का राशिफल। पढ़ें आज का पंचांग।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Mon, 21 Sep 2020 06:14 AM (IST)Updated: Mon, 21 Sep 2020 10:26 AM (IST)
21 सितंबर 2020 का राशिफल: कन्या रा​शि वालों के लिए बुध का परिवर्तन सुखद है, बिजनेस और आर्थिक स्थिति में सुधार होगा

Horoscope Today: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

loksabha election banner

आज का पंचांग

दिन: सोमवार, अधिक आश्विन मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी का राशिफल।

आज का राहुकाल: प्रात: 07:30 बजे से 09:00 बजे तक।

आज का दिशाशूल: पूर्व।

राशिफल

मेष: कुछ पारिवारिक समस्या आ सकती है। स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। भावुकता पर नियंत्रण रखें। बुध का परिवर्तन दांपत्य जीवन के लिए अच्छा होगा।

वृष: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। बुध शारीरिक कष्ट दे सकता है। मन अज्ञात भय से ग्रसित होगा। ईश्वर की आराधना से राहत मिलेगी।

मिथुन: बुध का परिवर्तन संतान के लिए उत्तम है। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

कर्क: यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी, लेकिन सतर्क रहकर यात्रा करें। निजी सुख में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

सिंह: बुध का परिवर्तन पुरुषार्थ को बढ़ाएगा। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति कराएगा। संबंधों में मधुरता आएगी।

कन्या: बुध का परिवर्तन सुखद है। आर्थिक और व्यावसायिक स्थिति में सुधार होगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति कराएगा। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा।

तुला: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। बुध स्वास्थ्य में सुधार करेगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी, लेकिन सतर्क रहकर यात्रा करें।

वृश्चिक: रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। व्यावसायिक मामलों में सफलता मिलेगी।

धनु: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। पारिवारिक सहयोग मिलेगा।

मकर: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। पिता या संबंधित अधिकारी का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक व्यस्तता रहेगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

कुंभ: बुध का परिवर्तन स्वास्थ्य को सुधारेगा। पिता अथवा धर्म गुरु का सहयोग मिलेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी।

मीन: बुध का परिवर्तन स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं है। लापरवाही उचित नहीं होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रचनात्मक कार्यों में मन लगाएं।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.