Move to Jagran APP

21 अक्टूबर 2021 का राशिफल: तुला राशि वालों का बिजनेस प्लान सफल होगा, दांपत्य जीवन सुखमय होगा

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 21 अक्टूबर 2021 का राशिफल। क्या कहते हैं आपके सितारे? जानें आज किस राशि वालों को मिलने वाली है सफलता और किसे रहना होगा सतर्क। पढ़ें आज का पंचांग।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Thu, 21 Oct 2021 06:08 AM (IST)Updated: Thu, 21 Oct 2021 10:29 AM (IST)
21 अक्टूबर 2021 का राशिफल: तुला राशि वालों का बिजनेस प्लान सफल होगा, दांपत्य जीवन सुखमय होगा
21 अक्टूबर 2021 का राशिफल: तुला राशि वालों का बिजनेस प्लान सफल होगा, दांपत्य जीवन सुखमय होगा

Horoscope Today: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

loksabha election banner

आज का पंचांग

दिन: गुरुवार, कार्तिक मास, कृष्ण पक्ष, प्रतिपदा का राशिफल।

आज का राहुकाल: दोपहर 01:30 बजे से 03:00 बजे तक।

आज का दिशाशूल: दक्षिण।

आज का पर्व एवं त्योहार: कार्तिक स्नान प्रारंभ।

विशेष: मंगल, तुला में।

राशिफल

मेष: भावुकता में नियंत्रण रखें। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में किया जा रहा श्रम सार्थक होगा। अधीनस्थ कर्मचारी या पड़ोसी आदि से तनाव मिल सकता है। संयम से काम लें।

वृष: चली आ रही समस्या का समाधान होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी, लेकिन कुछ पारिवारिक समस्या रह्वहेगी। बुद्धि कौशल से किए गए कार्य में प्रगति होगी।

मिथुन: आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत प्रगति होगी।

कर्क: दांपत्य जीवन सुखमय होगा। भाई-बहन का भरपूर सहयोग मिलेगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। भौतिक वस्तुओं में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे।

सिंह: रिश्तों में मजबूती आएगी। संतान या शिक्षा के कारण चिंतित रहेंगे। राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति हो सकती है। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। नए संबंध बनेंगे।

कन्या: स्वास्थ्य में तेजी से सुधार होगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। रचनात्मक कार्यों में आशातीत प्रगति होगी।

तुला: व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। मौसम के रोग से ग्रसित हो सकते हैं। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

वृश्चिक: स्वास्थ्य के प्रति उदासीन न रहें। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। दूसरे से सहयोग लेने में सफल होंगे। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।

धनु: उच्च अधिकारी या पिता का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में प्रगति होगी। नए संबंध बनेंगे।

मकर: रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। भौतिक वस्तुओं में वृद्धि होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।

कुंभ: आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। संतान के व्यवहार से चिंतित हो सकते हैं। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। पिता अथवा धर्मगुरु का सहयोग मिलेगा। संयम से काम लें।

मीन: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। रुपए-पैसे के मामले में जोखिम न उठाएं। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.