Move to Jagran APP

21 अक्टूबर 2020 का राशिफल: कन्या राशि वालों को गजकेसरी योग से बिजनेस में सफलता मिलेगी, आर्थिक पक्ष मजबूत होगा

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 21 अक्टूबर 2020 का राशिफल। जानें क्या कहते हैं आपके सितारे। पढ़ें आज का पंचांग। जानें आज किस राशि वालों को मिलने वाली है सफलता और किसे रहना होगा सतर्क।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Wed, 21 Oct 2020 05:00 AM (IST)Updated: Wed, 21 Oct 2020 02:23 PM (IST)
21 अक्टूबर 2020 का राशिफल: कन्या राशि वालों को गजकेसरी योग से बिजनेस में सफलता मिलेगी, आर्थिक पक्ष मजबूत होगा
कन्या राशि वालों को गजकेसरी योग से बिजनेस में सफलता मिलेगी

Horoscope Today: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

prime article banner

आज का पंचांग

दिन: बुधवार, शुद्ध आश्विन मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी का राशिफल।

आज का राहुकाल: दोपहर 12:00 बजे से 01:30 बजे तक।

आज का दिशाशूल: उत्तर।

आज का पर्व एवं त्योहार: मूल नक्षत्र में सरस्वती देवी का आवाहन, शारदीय नवरात्रि की पंचमी तिथि।

राशिफल

मेष: पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा।

वृष: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। व्यर्थ की परेशानी रहेगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। रचनात्मक कार्य फलीभूत होंगे।

मिथुन: पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। गजकेसरी योग के कारण प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कोई रुका हुआ कार्य भी संपन्न होगा।

कर्क: व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का भी सहयोग रहेगा।

सिंह: रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। यश, कीर्ति, उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।

कन्या: निजी संबंध मधुर होंगे। गजकेसरी योग व्यावसायिक सफलता देगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। गृह कार्य में सफलता मिलेगी।

तुला: आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। किया जा रहा पुरुषार्थ सार्थक होगा। धार्मिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

वृश्चिक: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रिश्तो में मजबूती आएगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

धनु: पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। किसी उत्सव में भागीदारी रहेगी।

मकर: दांपत्य जीवन में तनाव आ सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। किसी कार्य के संपन्न होने से जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।

कुंभ: बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। रिश्तों में मजबूती आएगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। आर्थिक प्रगति होगी।

मीन: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। सामाजिक या मांगलिक कार्य में हिस्सेदारी रहेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.