Move to Jagran APP

21 अप्रैल 2019 का राशिफल: मकर राशि वालों की सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश बता रहे हैं कैसा रहेगा आपका 21 अप्रैल 2019 का दिन। जाने आज का सारा हाल अपने राशिफल के अनुसार।

By Molly SethEdited By: Published: Fri, 19 Apr 2019 04:36 PM (IST)Updated: Sun, 21 Apr 2019 06:00 AM (IST)
21 अप्रैल 2019 का राशिफल: मकर राशि वालों की सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी
21 अप्रैल 2019 का राशिफल: मकर राशि वालों की सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी

राशियों का असर

loksabha election banner

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: रविवार, चैत्र मास,  कृष्ण पक्ष, द्वितीया का राशिफल।

आज का दिशाशूल : पश्चिम।

आज का राहुकाल : सायं 04:30 बजे से सायं 06:00 बजे तक। 

आज की भद्रा : रात्रि 11:59 बजे से 22 अप्रैल को पूर्वाह्न 11:35 बजे तक। 

विशेष : वक्री गुरु वृश्चिक में। 

संवत्, परिधारी (प्रमाद) 2076, शके 1941, उत्तरायन, उत्तर गोल, बसंत ऋतु, वैशाख मास, कृष्ण पक्ष तृतीया 11 घंटे 25 मिनट तक तत्पश्चात चतुर्थी, अनुराधा नक्षत्र 16 घंटे 46 मिनट तक तत्पश्चात ज्येष्ठा नक्षत्र, वरियान योग 25 घंटे 55 मिनट तक तत्पश्चात परिघ योग, वृश्चिक  में चंद्रमा।

राशिफल

मेष राशि (Aries): यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद व उतहवर्धक होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता में क्षेत्र में प्रगति होगी।

वृष राशि (Taurus): व्यावसायिक मामलों में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

मिथुन राशि (Gemini):  स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। पारिवारिक मामलों में व्यस्त रहेंगे। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा।

कर्क राशि (Cancer): संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। रिश्तों में मधुरता आएगी। 

सिंह राशि (Leo): चल या अचल संपत्ति में वृद्धि होगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। 

कन्या राशि (Virgo): निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उपहार या सम्मान का भी योग है। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। 

तुला राशि (Libra): आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। रिश्तों में मधुरता आएगी। 

वृश्चिक राशि (Scorpio): भागदौड़ रहेगी। भौतिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे लेकिन व्यक्ति विशेष के कारण तनाव मिल सकता है। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। 

धनु राशि (Sagittarius): स्वास्थ्य और प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। 

मकर राशि (Capricorn):  सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। चली आ रही समस्या का समाधान होगा। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा।

कुंभ राशि (Aquarius): निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। सांस्कृतिक या मांगलिक कार्य में हिस्सेदारी रहेगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। 

मीन राशि (Pisces): रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.