Move to Jagran APP

20 सितंबर 2019 का राशिफल: कुंभ राशि वाले जमीन-जायदाद खरीद सकते हैं, व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश बता रहे हैं कैसा रहेगा आपका 20 सितंबर 2019 का दिन। जानें आज का सारा हाल अपने राशिफल के अनुसार।

By kartikey.tiwariEdited By: Published: Thu, 19 Sep 2019 11:01 AM (IST)Updated: Fri, 20 Sep 2019 09:25 AM (IST)
20 सितंबर 2019 का राशिफल: कुंभ राशि वाले जमीन-जायदाद खरीद सकते हैं, व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी
20 सितंबर 2019 का राशिफल: कुंभ राशि वाले जमीन-जायदाद खरीद सकते हैं, व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी

राशियों का असर

loksabha election banner

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: शुक्रवार, आश्विन मास, कृष्ण पक्ष, षष्ठी का राशिफल।

आज का दिशाशूल: पश्चिम।

आज का राहुकाल: पूर्वाह्न 10:30 बजे से मध्याह्न 12:00 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: षष्ठी श्राद्ध।

आज की भद्रा: रात्रि 08:12 बजे से 21 सितंबर को प्रात: 08:21 बजे तक।

राशिफल

मेष: भावुकता में लिया गया निर्णय कष्टकारी हो सकता है। पिता या धर्मगुरु का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति उदासीन न रहें। पुराने मित्रों से सहयोग मिलेगा।

वृष: आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। पारिवारिक कार्य में व्यस्त हो सकते हैं।

मिथुन: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। कारोबार में निवेश करना लाभप्रद रहेगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा।

कर्क: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। बिगड़े कार्य बनेंगे।

सिंह: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। चल या अचल संपत्ति की दिशा में सफलता मिल सकती है। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। महिला अधिकारी से सहयोग मिलेगा।

कन्या: अधीनस्थ कर्मचारी के सहयोग से कोई कार्य संपन्न हो सकता है। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। यात्रा पर जाने की संभावना है।

तुला: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी।

धनु: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, लेकिन कार्यक्षेत्र में व्यवधान आएगा। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी।

मकर: रिश्तों में मधुरता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। चली आ रही समस्या का समाधान होगा, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

कुंभ: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। जमीन-जायदाद खरीदने का योग है।

मीन: दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। प्रियजन से अचानक भेंट होगी।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.