Move to Jagran APP

20 मई 2021 का राशिफल: कन्या राशि वालों का विरोधी परास्त होगा, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 20 मई 2021 का राशिफल। क्या कहते हैं आपके सितारे? पढ़ें आज का पंचांग। जानें आज किस राशि वालों को मिलने वाली है सफलता और किसे रहना होगा सतर्क।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Thu, 20 May 2021 04:53 AM (IST)Updated: Thu, 20 May 2021 11:03 AM (IST)
20 मई 2021 का राशिफल: कन्या राशि वालों का विरोधी परास्त होगा, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी
20 मई 2021 का राशिफल: कन्या राशि वालों का विरोधी परास्त होगा, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी

Horoscope Today: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

loksabha election banner

आज का पंचांग

दिन: गुरुवार, वैशाख मास, शुक्ल पक्ष, अष्टमी का राशिफल।

आज का राहुकाल: दोपहर 01:30 बजे से 03:00 बजे तक।

आज का दिशाशूल: दक्षिण।

आज का पर्व एवं त्योहार: श्री बगलामुखी जयंती।

राशिफल

मेष: स्वास्थ्य या आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। संबंधित अधिकारी से भी सहयोग लेने में सफल होंगे। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

वृष: पारिवारिक कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

मिथुन: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। भाई या बहन से वैचारिक मतभेद हो सकते हंै। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। संयम से काम लें। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।

कर्क: आर्थिक मामलों में सुधार होगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

सिंह: रिश्तों में मधुरता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी।

कन्या: मन की अशांति पर नियंत्रण होगा। विरोधी परास्त होगा। मन में उत्साह आएगा। ईश्वर के प्रति आस्था बढ़ेगी। पारिवारिक संबंध मधुर होंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

तुला: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता से सहयोग मिलेगा। ससुराल पक्ष का सहयोग मिलेगा, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति उदासीन न रहें। सचेत रहने की जरूरत है।

वृश्चिक: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि हो सकती है। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। नए संबंध बनेंगे।

धनु: रोग या शत्रु से तनाव मिल सकता है। कुछ पारिवारिक समस्या रहेंगी। व्यावसायिक मामलों में जोखिम न उठाएं। संयम से काम लें। किया गया पुरुषार्थ फलदायी होगा।

मकर: आर्थिक पक्ष सुधरेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा एवं सानिध्य। किसी रिश्तेदार के कारण मन अशांत होगा। उच्च अधिकारी या पिता का सहयोग मिलेगा।

कुंभ: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे।

मीन: दांपत्य जीवन सुखमय होगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.