Move to Jagran APP

20 जुलाई 2019 का राशिफल: कर्क राशि वालों का पारिवारिक जीवन सुखमय होगा, लेकिन मौसम से प्रभावित होंगे

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश बता रहे हैं कैसा रहेगा आपका 20 जुलाई 2019 का दिन। जाने आज का सारा हाल अपने राशिफल के अनुसार।

By kartikey.tiwariEdited By: Published: Fri, 19 Jul 2019 10:46 AM (IST)Updated: Sat, 20 Jul 2019 06:15 AM (IST)
20 जुलाई 2019 का राशिफल: कर्क राशि वालों का पारिवारिक जीवन सुखमय होगा, लेकिन मौसम से प्रभावित होंगे
20 जुलाई 2019 का राशिफल: कर्क राशि वालों का पारिवारिक जीवन सुखमय होगा, लेकिन मौसम से प्रभावित होंगे

राशियों का असर

loksabha election banner

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: शनिवार, श्रावण मास, कृष्ण पक्ष, तृतीया का राशिफल।

आज का दिशाशूल: पूर्व।

आज का राहुकाल: प्रात: 09:00 बजे से पूर्वाह्न 10:30 बजे से तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: श्री गणेश चतुर्थी व्रत।

आज की भद्रा: प्रात: 09:14 बजे तक।

राशिफल

मेष: दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी।

वृष: उच्च अधिकारी से सहयोग मिलेगा। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी।

मिथुन: जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। पिता या धर्म गुरु का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा मिलेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

कर्क: रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे, लेकिन मौसम से प्रभावित हो सकते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।

सिंह: चल या अचल संपत्ति की दिशा में सफलता मिलेगी। धार्मिक प्रवृत्ति बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी।

कन्या: शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। सर्दी जुकाम के प्रति सचेत रहें। पौधे लगाएं। शासन सत्ता से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी।

तुला: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। गुड़हल के पौधे लगाएं।

वृश्चिक: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

धनु: जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी।

मकर: संबंधों में मधुरता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी।

कुंभ: निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। उच्च अधिकारी का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक प्रयास सफल होगा। जीवनसाथी का सहयोग मिल सकता है। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी।

मीन: शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। भागदौड़ रहेगी।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.