Move to Jagran APP

20 अप्रैल 2021 का राशिफल: मीन राशि वालों के धन, सम्मान, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी, शिक्षा प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 20 अप्रैल 2021 का राशिफल। क्या कहते हैं आपके सितारे? पढ़ें आज का पंचांग। जानें आज किस राशि वालों को मिलने वाली है सफलता और किसे रहना होगा सतर्क।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Tue, 20 Apr 2021 06:01 AM (IST)Updated: Tue, 20 Apr 2021 06:19 AM (IST)
20 अप्रैल 2021 का राशिफल: मीन राशि वालों के धन, सम्मान, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी, शिक्षा प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी
20 अप्रैल 2021 का राशिफल: मीन राशि वालों के धन, सम्मान, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी, शिक्षा में सफलता

Horoscope Today: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

loksabha election banner

आज का पंचांग

दिन: मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, अष्टमी का राशिफल।

आज का राहुकाल: दोपहर 03:00 बजे से 04:30 बजे तक।

आज का दिशाशूल: उत्तर।

आज का पर्व एवं त्योहार: श्री दुर्गाष्टमी, महानिषा पूजा।

आज की भद्रा: दोपहर 12:28 बजे तक।

राशिफल

मेष: गृह कलह से बचने की कोशिश करें, वाणी पर संयम रखने की आवश्यकता है। दूसरे के कार्य के हस्तक्षेप न करें और न स्वयं अपने कार्यों में हस्तक्षेप स्वीकार करें।

वृष: मैत्री संबंध मधुर होंगे। धार्मिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी, लेकिन सतर्कता बरतें। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

मिथुन: गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। धार्मिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी, लेकिन सतर्कता बरतें। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।

कर्क: चली आ रही समस्या का समाधान होगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा, लेकिन संतान या शिक्षा के कारण चिंतित रहेंगे।

सिंह: दांपत्य जीवन सुखमय होगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। मधुर संबंध बनेंगे।

कन्या: व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। पिता या घर के मुखिया से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। संयम बरतें।

तुला: आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। महिला अधिकारी का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

वृश्चिक: गृह कार्य में व्यस्त रहेंगे। रोग या शत्रु तनाव का कारण होंगे। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा।

धनु: आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

मकर: किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। मधुर संबंध बनेंगे।

कुंभ: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। उपहार या सम्मान का लाभ मिलेगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

मीन: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। धन, सम्मान, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। किया गया पुरुषार्थ सफल होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.