Move to Jagran APP

19 सितंबर 2021 का राशिफल: कुंभ राशि वाले आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं, स्वास्थ्य में सुधार होगा

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 19 सितंबर 2021 का राशिफल। क्या कहते हैं आपके सितारे? पढ़ें आज का पंचांग। जानें आज किस राशि वालों को मिलने वाली है सफलता और किसे रहना होगा सतर्क।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Sun, 19 Sep 2021 05:00 AM (IST)Updated: Sun, 19 Sep 2021 05:00 AM (IST)
19 सितंबर 2021 का राशिफल: कुंभ राशि वाले आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं, स्वास्थ्य में सुधार होगा
19 सितंबर 2021 का राशिफल: कुंभ राशि वाले आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं, स्वास्थ्य में सुधार होगा

Horoscope Today: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

prime article banner

आज का पंचांग

दिन: रविवार, भाद्रपद मास, शुक्ल पक्ष, त्रयोदशी का राशिफल।

आज का राहुकाल: शाम 04:30 बजे से 06:00 बजे तक।

आज का दिशाशूल: पश्चिम।

आज का पर्व एवं त्योहार: अनन्त चतुर्दशी।

विशेष: पंचक, चतुर्दशी तिथि क्षय।

राशिफल

मेष: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्कयता है। कुछ पारिवारिक तनाव मिल सकता है। व्यक्ति विशेष का सहयोग रहेगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी।

वृष: संतान या शिक्षा के संबंध में सुखद समाचार मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।

मिथुन: आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। कुछ पारिवारिक, कुछ व्यावसायिक तनाव रहेगा। संयम से काम लें। नए संबंध बनेंगे।

कर्क: स्वास्थ्य में सुधार होगा, लेकिन वृद्ध व्यक्तियों को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। भौतिक वस्तुओं में वृद्धि होगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी।

सिंह: सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पारिवारिक कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

कन्या: यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। भागदौड़ रहेगी। रचनात्मक कार्यों में आशातीत सफलता मिलेगी।

तुला: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। बुद्धि कौशल से किए गए कार्य में प्रगति होगी।

वृश्चिक: गृह कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। पारिवारिक महिला से तनाव मिल सकता है। दांपत्य जीवन में भी व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। संयम से काम लें। पुरुषार्थ सार्थक होगा।

धनु: शासन सत्ता से सहयोग लेने में सफल होंगे। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा।

मकर: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। संतान के संबंध में सुखद समाचार मिलेगा। दांपत्य जीवन सुखमय होगा।

कुंभ: स्वास्थ्य में सुधार होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। जीवनसाथी का सहयोग एवं सान्निध्य मिलेगा।

मीन: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। रिश्तों में मजबूती आएगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.