Move to Jagran APP

19 अक्टूबर 2020 का राशिफल: मीन राशि वालों को भाग्यवश सुखद समाचार मिलेगा, बिजनेस में किया प्रयास सफल होगा

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 19 अक्टूबर 2020 का राशिफल। पढ़ें आज का पंचांग। जानें क्या कहते हैं आपके सितारे। जानें आज किस राशि वालों को मिलने वाली है सफलता और किसे रहना होगा सतर्क।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Mon, 19 Oct 2020 05:00 AM (IST)Updated: Mon, 19 Oct 2020 01:57 PM (IST)
19 अक्टूबर 2020 का राशिफल: मीन राशि वालों को भाग्यवश सुखद समाचार मिलेगा, बिजनेस में किया प्रयास सफल होगा
Horoscope Today: पढ़ें आज का पंचांग। जानें क्या कहते हैं आपके सितारे।

Horoscope Today: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

prime article banner

आज का पंचांग

दिन: सोमवार, शुद्ध आश्विन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया का राशिफल।

आज का राहुकाल: प्रात: 07:30 बजे से 09:00 बजे तक।

आज का दिशाशूल: पूर्व।

आज का पर्व एवं त्योहार: शारदीय नवरात्र तृतीया।

आज की भद्रा: रात्रि के 12:44 बजे से 20 अक्टूबर को प्रात: 11:18 बजे समाप्त।

राशिफल

मेष: पारिवारिक समस्या से ग्रसित हो सकते हैं। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। ऐसा कुछ न करें, जिससे व्यावसायिक समस्या आए।

वृष: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। दांपत्य जीवन की स्थिति मजबूत होगी, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही कष्टकारी हो सकती है।

मिथुन: अज्ञात भय से ग्रसित हो सकते हैं। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। फिजूल खर्ची पर नियंत्रण रखें। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

कर्क: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। रिश्तों में मजबूती आएगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।

सिंह: जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा। किसी पारिवारिक सदस्य से तनाव भी मिलेगा। कुछ व्यावसायिक समस्या रहेगी। गृह कार्यों में सफलता मिलेगी।

कन्या: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक और आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी।

तुला: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी, लेकिन सचेत रहकर यात्रा करें।

वृश्चिक: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। किसी कार्य की संपन्नता से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

धनु: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी, लेकिन सचेत रहकर यात्रा करें। स्वास्थ्य के प्रति उदासीन न रहें।

मकर: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी। मधुर संबंध बनेंगे।

कुंभ: महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास सफल होंगे।

मीन: शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। भाग्यवश सुखद समाचार मिलेगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। पारिवारिक सहयोग मिलेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.
OK