19 मई 2020 का राशिफल: मीन राशि वालों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, लेकिन धन का तनाव भी रहेगा
Horoscope Today जानें क्या कहते हैं आपके सितारे। पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 19 मई 2020 का राशिफल। पढ़ें आज का पंचांग।
राशियों का असर
12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।
आज का पंचांग
दिन: मंगलवार, ज्येष्ठ मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी का राशिफल।
आज का दिशाशूल: उत्तर।
आज का राहुकाल: दोपहर 03:00 बजे से 04.30 बजे तक।
विशेष: पंचक सायं 07 बजकर 53 मिनट पर समापन।
पर्व एवं त्योहार: भौम प्रदोष व्रत।
राशिफल
मेष: पारिवारिक कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। उच्च अधिकारी या घर के मुखिया का साथ मिल सकता है।
वृष: ससुराल पक्ष या जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा, जिससे निराशा पर अंकुश लगेगा। आशंकि रूप से व्यावसायिक योजना को बल मिलेगा।
मिथुन: कर्म क्षेत्र में कुछ बाधाएं आ सकती हैं। आत्मविश्वास पर नियंत्रण करें क्योंकि भविष्य सफलता दायक और उत्तम होगा।
कर्क: महिला अधिकारी या घर की महिला मुखिया से सहयोग मिल सकती है। रिश्तों में मधुरता आएगी। भविष्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं।
सिंह: ससुराल पक्ष का सहयोग आत्मविश्वास में वृद्धि करेगा। मातृ पक्ष से भी सहयोग मिल सकता है, लेकिन व्यर्थ के वाद-विवाद से अपने को दूर रखें।
कन्या: अधीनस्थ कर्मचारी, पड़ोसी या किसी पारिवारिक सदस्य के कारण तनाव मिल सकता है। किसी भी क्षेत्र में जोखिम न उठाएं।
तुला: महिला अधिकारी या घर की महिला प्रमुख से सहयोग लेने में सफल होंगे। उनके प्रति सम्मान अवश्य रखें। संतान के संंबंध में सुखद समाचार मिलेगा।
वृश्चिक: गृह कार्य की व्यस्तता स्वास्थ्य की उपेक्षा कर सकता है। दोनों के प्रति आपको सचेत रहना होगा। आज श्वेत वस्तुओं का प्रयोग करें।
धनु: पारिवारिक और आंशिक व्यावसायिक व्यस्तता मन पर एक दबाव बनाएगी। खाने-पीने में विशेष रूप से ध्यान रखने की आवश्यकता है।
मकर: पारिवारिक कार्य में अधिक व्यस्त हो सकते हैं, जिससे अधिक तनाव मिल सकता है। अधिक से अधिक जल पीएं।
कुंभ: रोग और विरोधी दोनों ही परास्त होंगे, लेकिन आपका अहंकार आपको ही तनाव देगा। उस पर नियंत्रण अवश्य रखें। रचनात्मक कार्यों में मन लगाएं।
मीन: आंशिक रूप से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। संतान के दायित्व की भी पूर्ति होगी। धन भी व्यय होगा और धन का तनाव भी होगा। सचेत रहें।
तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।