Move to Jagran APP

19 अगस्त 2019 का राशिफल: तुला राशि वालों के किसी कार्य के संपन्न होने से प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश बता रहे हैं कैसा रहेगा आपका 19 अगस्त 2019 का दिन। जाने आज का सारा हाल अपने राशिफल के अनुसार।

By kartikey.tiwariEdited By: Published: Fri, 16 Aug 2019 12:07 PM (IST)Updated: Mon, 19 Aug 2019 11:52 AM (IST)
19 अगस्त 2019 का राशिफल: तुला राशि वालों के किसी कार्य के संपन्न होने से प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी
19 अगस्त 2019 का राशिफल: तुला राशि वालों के किसी कार्य के संपन्न होने से प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी

राशियों का असर

loksabha election banner

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: सोमवार, भाद्रपद मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्थी का राशिफल।

आज का दिशाशूल: पूर्व।

आज का राहुकाल: प्रात: 07:30 बजे से प्रात: 09:00 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: गणेश चतुर्थी, बहुला चतुर्थी।

राशिफल

मेष: पारिवारिक समस्या से ग्रसित हो सकते हैं। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। शासन सत्ता से सहयोग मिलेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। 

वृष: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। 

मिथुन: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। उच्च अधिकारी से सहयोग मिलेगा, लेकिन पड़ोसी या सरकारी कर्मचारी से तनाव मिल सकता है। 

कर्क: जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। संबंधों में निकटता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। 

सिंह: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। विरोधी परास्त होंगे। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। 

कन्या: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। 

तुला: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। 

वृश्चिक: यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी। संतान के संबंध में सुखद समाचार मिलेगा। उच्च अधिकारी से सहयोग मिलेगा। 

धनु: व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। पारिवारिक कार्य में व्यस्त रहेंगे। 

मकर: जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। संबंधों में निकटता आएगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। 

कुंभ: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। 

मीन: भावुकता पर नियंत्रण रखें। धन हानि की आशंका है। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। 

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.