Move to Jagran APP

18 मई 2021 का राशिफल: तुला राशि वालों को समस्या पर विजय प्राप्त होगी, शिक्षा प्रतियोगिता में सफलता के योग

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 18 मई 2021 का राशिफल। क्या कहते हैं आपके सितारे? पढ़ें आज का पंचांग। जानें आज किस राशि वालों को मिलने वाली है सफलता और किसे रहना होगा सतर्क।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Tue, 18 May 2021 06:22 AM (IST)Updated: Tue, 18 May 2021 01:59 PM (IST)
18 मई 2021 का राशिफल: तुला राशि वालों को समस्या पर विजय प्राप्त होगी, शिक्षा प्रतियोगिता में सफलता के योग
18 मई 2021 का राशिफल: तुला राशि वालों को समस्या पर विजय प्राप्त होगी, शिक्षा प्रतियोगिता में सफलता के योग

Horoscope Today: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

loksabha election banner

आज का पंचांग

दिन: मंगलवार, वैशाख मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी का राशिफल।

आज का राहुकाल: दोपहर 03:00 बजे से 04:30 बजे तक।

आज का दिशाशूल: उत्तर।

आज का पर्व एवं त्योहार: श्री रामानुजाचार्य जयंती।

राशिफल

मेष: पारिवारिक दायित्व की ओर अग्रसर होंगे। दूसरे से सहयोग लेने में सफल होंगे। व्यर्थ की उलझनें व तनाव भी रहेगा। संयम बरतें। रचनात्मक कार्यों में मन लगाएं।

वृष: अज्ञात भय से ग्रसित रहेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। आपसी संबंध मधुर होंगे।

मिथुन: सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता से सहयोग मिल सकता है। नए संबंध बनेंगे।

कर्क: उच्च अधिकारी या घर के मुखिया का सहयोग रहेगा। मन अशांत रहेगा। प्रियजन के संबंध में अप्रिय समाचार मिल सकता है। कोई जोखिम न उठाएं। संयम बनाए रखें।

सिंह: व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। स्वास्थ्य में सुधार होगा। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

कन्या: ससुराल पक्ष या किसी रिश्तेदार से तनाव मिल सकता है। व्यावसायिक मामलों में जोखिम न उठाएं। अज्ञात भय से ग्रसित रहेंगे। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

तुला: चली आ रही समस्या पर विजय प्राप्त होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। जीविका के क्षेत्र में आशातीत प्रगति होगी।

वृश्चिक: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी।

धनु: स्वास्थ्य या आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। रोग या विरोधी तनाव का कारण होंगे। स्वास्थ्य के प्रति उदासीनता घातक हो सकती है। सचेत रहने की जरूरत है।

मकर: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। नए संबंध बनेंगे।

कुंभ: भागदौड़ रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। दांपत्य जीवन में सुधार होगा। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। किया गया पुरुषार्थ फलदायी होगा।

मीन: रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। मन अशांत रहेगा। व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.