Move to Jagran APP

18 जून 2020 का राशिफल: वृश्चिक राशि वालों का बिजनेस में किसा प्रयास सफल होगा, रुका हुआ कार्य संपन्न होगा

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 18 जून 2020 का राशिफल। जानें क्या कहते हैं आपके सितारे। पढ़ें आज का पंचांग।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Thu, 18 Jun 2020 05:00 AM (IST)Updated: Thu, 18 Jun 2020 05:35 AM (IST)
18 जून 2020 का राशिफल: वृश्चिक राशि वालों का बिजनेस में किसा प्रयास सफल होगा, रुका हुआ कार्य संपन्न होगा
18 जून 2020 का राशिफल: वृश्चिक राशि वालों का बिजनेस में किसा प्रयास सफल होगा, रुका हुआ कार्य संपन्न होगा

राशियों का असर

prime article banner

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: गुरुवार, आषाढ़ मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी का राशिफल।

आज का दिशाशूल: दक्षिण।

आज का राहुकाल: दोपहर 01:30 बजे से 03:00 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: प्रदोष व्रत।

विशेष: मंगल मीन राशि में और बुध वक्री।

राशिफल

मेष: आर्थिक मामलों में सुधार होगा। समय को मनोरंजन में नष्ट न करें। व्यावसायिक प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। रचनात्मक कार्यों में मन लगाएं, सफलता अवश्य मिलेगी।

वृष: भावुकता आपके लिए तनाव दे सकती है। पारिवारिक या व्यावसायिक मित्रों से एक दूरी बनाकर रखें, जबकि जीवनसाथी और किसी करीबी का सहयोग मिलेगा। 

मिथुन: शाही खर्च से बचना होगा, लेकिन संतान के लिए व्यय करना हितकर होगा। कुछ शिक्षा प्रतियोगिता के लिए भी व्यय करना पड़ेगा। संयम से काम लें। 

कर्क: व्यावसायिक कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। रचनात्मक कार्यों में सचेत रहने की आवश्यकता है। ईश्वर की आराधना करें। 

सिंह: महिला अधिकारी से सहयोग लेने में सफल रहेंगे। रुका हुआ कार्य संपन्न होगा। जीवनसाथी से कुछ तनाव भी मिल सकता है। वाणी पर संयम रखना ही हितकर होगा। 

कन्या: यात्रा के समय अपने स्वास्थ्य एवं वस्तुओं की सुरक्षा करें। सतर्क रहकर ही यात्रा करें। मूल्यवान वस्तु के खोने या शारीरिक पीड़ा से कष्ट मिल सकता है।

तुला: संबंधित अधिकारी या घर के मुखिया के कारण तनाव मिल सकता है। व्यर्थ के वाद-विवाद को टालें, लेकिन बुद्धि और विवेक का समावेश आपकी प्रगति में सहायक होगा। 

वृश्चिक: दांपत्य जीवन सुखमय होगा। व्यावसायिक प्रयास भी सार्थक होंगे। रुका हुआ कार्य संपन्न हो सकता है। रचनात्मक कार्यों में मन लगाए, सफलता मिलना तय है।

धनु: विरोधी सक्रिय रहेगा। रोग और शत्रु का दमन करना ही हितकर होगा, लेकिन पारिवारिक सदस्यों के साथ मित्रवत व्यवहार करना आपके लिए हितकर होगा। 

मकर: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। आर्थिक मामलों में सुधार होगा, लेकिन फिर भी आर्थिक दबाव बना रहेगा। सोच-समझकर ही कोई निर्णय लें।

कुंभ: पारिवारिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। शिक्षा प्रतियोगिता के लिए कुछ धन व्यय होगा, जो भविष्य में सुखद होगा। रचनात्मक प्रयास से सफलता मिलना तय है।

मीन: किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। आर्थिक मामलों में भी सफलता मिलगी।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.