Move to Jagran APP

18 दिसंबर 2019 का राशिफल: कर्क राशि वालों के विरोधी सक्रिय रहेंगे, रुपए-पैसे के लेन-देन में सावधानी रखें

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश बता रहे हैं कैसा रहेगा आपका 18 दिसंबर 2019 का दिन। जाने आज का सारा हाल अपने राशिफल के अनुसार।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Wed, 18 Dec 2019 06:00 PM (IST)Updated: Wed, 18 Dec 2019 07:32 AM (IST)
18 दिसंबर 2019 का राशिफल: कर्क राशि वालों के विरोधी सक्रिय रहेंगे, रुपए-पैसे के लेन-देन में सावधानी रखें
18 दिसंबर 2019 का राशिफल: कर्क राशि वालों के विरोधी सक्रिय रहेंगे, रुपए-पैसे के लेन-देन में सावधानी रखें

राशियों का असर

loksabha election banner

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: बुधवार, पौष मास, कृष्ण पक्ष, सप्तमी का राशिफल।

आज का दिशाशूल: उत्तर।

आज का राहुकाल: मध्याह्न 12:00 बजे से दोपहर 01:30 बजे तक।

आज की भद्रा: मध्याह्न 12:37 बजे तक।

राशिफल

मेष: पारिवारिक सदस्य से तनाव मिल सकता है। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सम्मान में वृद्धि होगी। रचनात्मक कार्यों में मन लगाएं।

वृष: भागदौड़ रहेगी। स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

मिथुन: यह समय व्यावसायिक दृष्टि से उत्तम है। व्यर्थ की परेशानी और तनाव रहेगा। संतान के कारण चिंतित हो सकते हैं। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी।

कर्क: विरोधी सक्रिय रहेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। रुपए-पैसे के लेन-देन में सावधानी रखें। सामाजिक कार्यों में सहयोग करने से संबंध प्रगाढ़ होंगे।

सिंह: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। उच्च अधिकारी या पिता से तनाव मिल सकता है। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। यात्रा देशाटन की संभावना बन रही है। रुके हुए कार्य पूरे होंगे।

कन्या: गृह कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, यश, कीर्ति और सम्मान में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

तुला: यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा। अधीनस्थ कर्मचारी या पड़ोसी से सहयोग रहेगा। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी।

वृश्चिक: सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगी। उच्च अधिकारी से सहयोग मिलेगा।

धनु: वाहन चलाते समय सावधानी रखें। व्यावसायिक मामलों में जोखिम न उठाएं। षड़यंत्र से बचें। अतिरिक्त बातचीत आपके लिए घातक हो सकती है। सतर्क रहने की जरूरत है।

मकर: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी। संबंधों में निकटता आएगी। भागदौड़ रहेगी। यात्रा देशाटन पर जाने की संभावना है।

कुंभ: उच्च अधिकारी का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। संबंधों में निकटता आएगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

मीन: किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। संबंधों में निकटता आएगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। उच्च अधिकारी का सहयोग मिलेगा।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.