Move to Jagran APP

18 अगस्त 2020 का राशिफल: तुला राशि वालों के धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी, लेकिन धैर्य से कार्य करें

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 18 अगस्त 2020 का राशिफल। जानें क्या कहते हैं आपके सितारे। पढ़ें आज का पंचांग।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Tue, 18 Aug 2020 06:41 AM (IST)Updated: Tue, 18 Aug 2020 02:57 PM (IST)
18 अगस्त 2020 का राशिफल: तुला राशि वालों के धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी, लेकिन धैर्य से कार्य करें
18 अगस्त 2020 का राशिफल: तुला राशि वालों के धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी, लेकिन धैर्य से कार्य करें

Horoscope Today: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

loksabha election banner

आज का पंचांग

दिन: मंगलवार, भाद्रपद मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी का राशिफल।

आज का दिशाशूल: उत्तर।

आज का राहुकाल: दोपहर 03:00 बजे से 04:30 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: श्राद्ध की अमावस्या।

राशिफल

मेष: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। व्यावसायिक मामले में प्रगति होगी। सृजन या निर्माण के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी।

वृष: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में किया गया श्रम सार्थक होगा।

मिथुन: दांपत्य जीवन सुखमय होगा। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। कुछ व्यर्थ के कार्यों में समय नष्ट कर सकते हैं।

कर्क: आर्थिक योजना फलीभूत होगी। पिता या उच्च अधिकारी से सहयोग लेने में सफल होंगे। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में भी आशातीत सफलता मिलेगी।

सिंह: जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। संबंधों में निकटता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

कन्या: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। भावुकता में कोई ऐसा निर्णय न लें, जिससे पारिवारिक स्थिति खराब हो। पारिवारिक स्तर पर सहयोग मिलेगा।

तुला: धैर्य से कार्य लेना हितकर होगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में किया गया श्रम सार्थक होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी।

वृश्चिक: रिश्तों में मजबूती आएगी। बहुप्रतीक्षित कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। यात्रा देशाटन की स्थिति बन रही है, लेकिन सतर्कता के साथ यात्रा करें।

धनु: रिश्तों में मजबूती आएगी। बहुप्रतीक्षित कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

मकर: व्यावसायिक योजना को बल मिलेगा। पिता या घर के मुखिया से तनाव मिल सकता है। जीविका के क्षेत्र में व्यवधान रहेंगे। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

कुंभ: दांपत्य जीवन सुखमय होगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। यात्रा करें, लेकिन सतर्कता का ध्यान रखें।

मीन: संतान के कारण चिंतित रहेंगे। पिता या घर के मुखिया का सहयोग मिलेगा। वाणी पर संयम रखें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। पारिवारिक सहयोग मिलता रहेगा।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.