Move to Jagran APP

17 जनवरी 2020 का राशिफल: मकर रा​शि वालों के रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे, सेहत का ध्यान रखें

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानें आज 17 जनवरी 2020 का राशिफल। क्या कहते हैं आपके सितारे?

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Fri, 17 Jan 2020 05:00 AM (IST)Updated: Fri, 17 Jan 2020 07:39 AM (IST)
17 जनवरी 2020 का राशिफल: मकर रा​शि वालों के रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे, सेहत का ध्यान रखें
17 जनवरी 2020 का राशिफल: मकर रा​शि वालों के रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे, सेहत का ध्यान रखें

राशियों का असर

loksabha election banner

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: शुक्रवार, माघ मास, कृष्ण पक्ष, सप्तमी का राशिफल।

आज का दिशाशूल: पूर्व।

आज का राहुकाल: पूर्वाह्न 10:30 बजे से मध्याह्न 12:00 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: कालाष्टमी।

विशेष: अष्टमी तिथि की क्षय।

राशिफल

मेष: मांगलिक कार्य में हिस्सेदारी रहेगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। पुराने मित्रों से भेंट होगी।

वृष: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे, लेकिन विरोधी तनावग्रस्त होंगे। दाम्पत्य जीवन सुखमय होगा। महिला अधिकारी से सहयोग मिलेगा।

मिथुन: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।

कर्क: यात्रा देशाटन की स्थिति आ सकती है। मांगलिक कार्य की दिशा में हिस्सेदारी रहेगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। बिगड़े कार्य बनने की संभावना है।

सिंह: बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। मांगलिक कार्य में हिस्सेदारी रहेगी। किसी रिश्तेदार के कारण तनाव मिल सकता है।

कन्या: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। उपहार मिलेगा या सम्मान में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

तुला: रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। संबंधों में निकटता आएगी। व्यावसायिक व्यस्तता बढ़ेगी, लेकिन भावुकता पर नियंत्रण रखें। यात्रा पर जाने की संभावना है।

वृश्चिक: वाहन चलाते समय सावधानी रखें। किसी मूल्यवान वस्तु के खोने की आशंका है। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। किसी प्रियजन से भेंट होगी।

धनु: व्यावसायिक मामलों में सफलता मिलेगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। कारोबार में निवेश करना लाभप्रद रहेगा। किया गया प्रयास फलीभूत होगा।

मकर: रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी।

कुंभ: व्यावसायिक व्यस्तता बढ़ेगी। यात्रा देशाटन या मांगलिक कार्य की दिशा में व्यस्त हो सकते हैं। उपहार निलेगा या सम्मान में वृद्धि होगी। पुराने मित्र से भेंट होगी।

मीन: शासन-सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। किसी प्रियजन से भेंट होगी।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.