Move to Jagran APP

17 दिसंबर 2020 का राशिफल: वृष राशि वालों का आर्थिक और बिजनेस पक्ष मजबूत होगा, रिश्ते प्रगाढ़ होंगे

Horoscope Today जानें क्या कहते हैं आपके सितारे। पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 17 दिसंबर 2020 का राशिफल। पढ़ें आज का पंचांग। जानें आज किस राशि वालों को मिलने वाली है सफलता और किसे रहना होगा सतर्क।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Thu, 17 Dec 2020 06:51 AM (IST)Updated: Thu, 17 Dec 2020 08:07 AM (IST)
17 दिसंबर 2020 का राशिफल: वृष राशि वालों का आर्थिक और बिजनेस पक्ष मजबूत होगा, रिश्ते प्रगाढ़ होंगे
17 दिसंबर 2020 का राशिफल: वृष राशि वालों का आर्थिक और बिजनेस पक्ष मजबूत होगा, रिश्ते प्रगाढ़ होंगे

Horoscope Today: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

prime article banner

आज का पंचांग

दिन: गुरुवार, मार्गशीर्ष मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया का राशिफल।

आज का राहुकाल: दोपहर 01:30 बजे से 03:00 बजे तक।

आज का दिशाशूल: दक्षिण।

आज का पर्व एवं त्योहार: रम्भा तृतीया।

आज की भद्रा: रात्रि के 02:50 बजे से 18 दिसंबर को दोपहर 02:25 बजे तक।

विशेष: बुध धनु राशि में।

राशिफल

मेष: उच्च अधिकारी से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। संतान के संबंध में सुखद समाचार मिलेगा, फिर भी स्वास्थ्य के प्रति उदासीन न रहें।

वृष: पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक और व्यावसायिक पक्ष मजबूत होगा। रिश्तों में मजबूती आएगी, लेकिन शिक्षा या प्रतियोगिता के लिए अधिक परिश्रम करना पड़ेगा।

मिथुन: स्वास्थ्य में सुधार होगा। रुका हुआ कार्य संपन्न होगा। स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। शासन सत्ता का सहयोग लेने में सफल होंगे।

कर्क: गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। दायित्व की पूर्ति होगी।

सिंह: भागदौड़ रहेगी। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। जीविका के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

कन्या: संतान के संबंध में कोई सुखद समाचार मिलेगा। किसी पारिवारिक समस्या से ग्रसित हो सकते हैं। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। आपसी संबंध मधुर बनेंगे।

तुला: स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। गृह कार्य में व्यस्त रहेंगे। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगें। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

वृश्चिक: उच्च अधिकारी का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। व्यावसायिक मामलों में सफलता मिलेगी। मधुर संबंध बनेंगे।

धनु: शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी।

मकर: निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे, लेकिन संतान या शिक्षा के कारण चिंतित रहेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। वाणी पर संयम रखें।

कुंभ: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कार्य की अधिकता रहेगी। आर्थिक तनाव से चिंतित रहेंगे। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य सफलता देगा।

मीन: व्यक्ति विशेष का सहयोग मिलेगा। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। रचनात्मक प्रयासों में आशातीत सफलता मिलेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.