Move to Jagran APP

17 अगस्त 2019 का राशिफल: कर्क राशि वालों की चली आ रही समस्या का समाधान होगा, स्वास्थ्य में सुधार होगा

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश बता रहे हैं कैसा रहेगा आपका 17 अगस्त 2019 का दिन। जाने आज का सारा हाल अपने राशिफल के अनुसार।

By kartikey.tiwariEdited By: Published: Fri, 16 Aug 2019 12:00 PM (IST)Updated: Sat, 17 Aug 2019 10:30 AM (IST)
17 अगस्त 2019 का राशिफल: कर्क राशि वालों की चली आ रही समस्या का समाधान होगा, स्वास्थ्य में सुधार होगा
17 अगस्त 2019 का राशिफल: कर्क राशि वालों की चली आ रही समस्या का समाधान होगा, स्वास्थ्य में सुधार होगा

राशियों का असर

prime article banner

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: शनिवार, भाद्रपद मास, कृष्ण पक्ष, द्वितीया का राशिफल।

आज का दिशाशूल: पूर्व।

आज का राहुकाल: पूर्वाह्न 10:30 बजे से मध्याह्न 12:00 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: सूर्य की सिंह संक्रांति मघा नक्षत्र में।

राशिफल

मेष: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

वृष: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।

मिथुन: जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। मैत्री संबंध प्रगाढ़ होंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी।

कर्क: चली आ रही समस्या का समाधान होगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। संतान का सहयोग मिलेगा, लेकिन विरोधी सक्रिय रहेगा।

सिंह: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। स्वास्थ्य में गड़बड़ी आ सकती है। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। भागदौड़ रहेगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।

कन्या: दाम्पत्य जीवन का सहयोग रहेगा। राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा।

तुला: व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। रिश्तों में मधुरता आएगी। दूसरे से सहयोग लेने में सफल होंगे।

वृश्चिक: जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।

धनु: सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। महिला रिश्तेदार से तनाव मिलेगा। संबंधों में मधुरता आएगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा आएगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

मकर: किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। संबंधों में निकटता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।

कुंभ: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रिश्तों में मधुरता आएगी। उदर विकार या त्वचा के रोग की आशंका है।

मीन: पारिवारिक कार्य में व्यस्त रहेंगे। विरोधी सक्रिय रहेगा। रिश्तों में तनाव आएगा। किसी कार्य के संपन्न होने से विलम्ब होगा।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.