Move to Jagran APP

17 अप्रैल 2020 का राशिफल: मीन राशि वालों का परिश्रम सफलता देगा, रिश्ते मजबूत होंगे, आर्थिक स्थिति भी बेहतर

Horoscope Today जानें क्या कहते हैं आपके सितारे। पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 17 अप्रैल 2020 का राशिफल। पढ़ें आज का पंचांग।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Fri, 17 Apr 2020 05:00 AM (IST)Updated: Fri, 17 Apr 2020 05:38 AM (IST)
17 अप्रैल 2020 का राशिफल: मीन राशि वालों का परिश्रम सफलता देगा, रिश्ते मजबूत होंगे, आर्थिक स्थिति भी बेहतर
17 अप्रैल 2020 का राशिफल: मीन राशि वालों का परिश्रम सफलता देगा, रिश्ते मजबूत होंगे, आर्थिक स्थिति भी बेहतर

राशियों का असर

loksabha election banner

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: शुक्रवार, वैशाख मास, कृष्ण पक्ष दशमी का राशिफल।

आज का दिशाशूल: पश्चिम।

आज का राहुकाल: दोपहर: 10:30 बजे से 12:00 बजे तक।

आज की भद्रा: प्रात: 07.05 से रात्रि के 20.04 मिनट तक।

पंचक: दोपहर 12.18 बजे से 22 अप्रैल दोपहर 13.18 मिनट तक।

राशिफल

मेष: वर्ष का राजा बुध आपकी राशि पर बारहवें है। इस कारण कर्मक्षेत्र में बाधा आ सकती है। यद्यपि घर के मुखिया या उच्च अधिकारी का सहयोग मिलेगा।

वृष: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। किसी रिश्तेदार के कारण तनाव भी रहेगा। पिता या धर्मगुरु का सहयोग भी मिलेगा।

मिथुन: संतान या भावुकता के कारण मन अशांत रहेगा। दोनों पर नियंत्रण रखना हितकर होगा। व्यावसायिक मामलों में जोखिम न उठाएं।

कर्क: भयग्रस्त होने की आवश्यकता नहीं है। पारिवारिक सहयोग से चली आ रही समस्या का समाधान होगा। शासन सत्ता से सहयोग रहेगा।

सिंह: विरोधी या रोग परास्त होगा। पारिवारिक सहयोग, महिला अधिकारी का प्रोत्साहन और स्वयं का निर्णय सफलता देगा। रचनात्मक कार्यों में मन लगाएं।

कन्या: जीवनसाथी का सहयोग संतान को प्रोत्साहन तथा विरोधी की चुनौती सफलता की ओर लेकर जाएगा। दायित्व की पूर्ति होगी।

तुला: आर्थिक स्थिति में आंशिक सुधार होगा, लेकिन भविष्य में अच्छी सफलता मिलने का योग है। संतान के दायित्व का योग है। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी।

वृश्चिक: किसी अधिकारी या पारिवारिक मुखिया से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। रचनात्मक कार्यों में मन लगाएं।

धनु: किया गया पुरुषार्थ परिणामदायक होगा। मन फिर भी अतृप्त रहेगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति और आर्थिक तनाव मूल कारण होंगे।

मकर: परिस्थिति से लड़ने की क्षमता आप में है, जिस वजह से आप प्राय: विजय होते हैं। आशावान बनें, भविष्य में भी सफलता प्राप्त होगी।

कुंभ: पुरुषार्थी होने के कारण समस्या से लड़ते हैं और जीतते हैं। भावुकता पर नियंत्रण रखें। किसी रिश्तेदार या निकट के व्यक्ति से तनाव मिल सकता है।

मीन: संतान के व्यवहार से चिंचित हो सकते हैं। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। निजी संबंध प्रगाढ़ होगें।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.